राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले NSUI-ABVP में झड़प पुणे के COEP टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी हॉस्टल कैंपस में शुक्रवार रात को NSUI और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। यह विवाद राहुल गांधी के शनिवार को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले हुआ। घटना के बाद हॉस्टल में पुलिस तैनात की गई। ABVP का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ता छात्राओं पर राहुल के प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन का दबाव डाल रहे थे। वहीं NSUI ने दावा किया कि कार्यक्रम के समर्थन में बोलने वाली 2 छात्राओं को ABVP सदस्यों ने हॉस्टल में रोककर धमकाया। नेशनल टीचर्स अवॉर्ड 2026 का ऐलान 48 नाम केंद्र सरकार ने शुक्रवार को नेशनल टीचर्स अवॉर्ड 2026 का ऐलान किया। देशभर से 48 शिक्षकों को चुना गया है। इनमें केंद्रीय विद्यालय नवोदय विद्यालय सैनिक स्कूल आदर्श जनजातीय स्कूल और पीएम श्री स्कूलों समेत कई संस्थानों के शिक्षक चुने गए हैं।48 स्कूली शिक्षकों में से 26 पुरुष और 22 महिला टीचर हैं। उत्तर प्रदेश से तीन बिहार और एमपी से दो-दो टीचर्स चुने गए हैं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 सितंबर को शिक्षकों को ये पुरस्कार देंगी। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। नितिन नवीन की 65 सदस्यीय BJP टीम की पहली बैठक भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की 65 सदस्यीय नई टीम की पहली बैठक आज होने वाली है। बैठक में पार्टी के जमीनी नेटवर्क को मजबूत करने एंटी-इनकंबेंसी से निपटने युवाओं को जोड़ने और आने वाले चुनावों की तैयारियों पर चर्चा होगी।नितिन नवीन ने 17 अगस्त को BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया था। 65 सदस्यीय टीम में 51 नए चेहरे शामिल हैं। इसमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महासचिव हैं। नवीन के अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला बड़ा संगठनात्मक फेरबदल है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में NIA की छापेमारी जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को दो जगह छापेमारी की। यह कार्रवाई एक आतंकी मामले की जांच के तहत की गई। अधिकारियों के मुताबिक NIA की टीम ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर बिजबेहरा और दूरू में दो आवासीय घरों की तलाशी ली। अधिकारियों ने बताया कि दोनों जगहों पर तलाशी अभियान चलाया गया है। छापेमारी के दौरान क्या मिला इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जांच एजेंसी की कार्रवाई और बरामदगी से जुड़ी डिटेल का इंतजार है। ट्रम्प ने कनाडा पर 50% टैरिफ लगाया अमेरिका और कनाडा के बीच 3 दिन तक चली ट्रेड डील की बातचीत नाकाम रही। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार आधी रात से कनाडा के 20 अरब डॉलर के सामान पर 50% टैरिफ लागू कर दिया। यह टैरिफ कनाडा के अमेरिका भेजे जाने वाले कुल सामान का करीब 5% है। अमेरिका और कनाडा के अधिकारियों ने वॉशिंगटन डीसी में तीन दिन की बातचीत की थी लेकिन व्यापार समझौता फाइनल नहीं हो सका। वाराणसी के सभी घाट डूबे छतों पर आरती-अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश से गंगा और घाघरा समेत 6 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। लखनऊ-बाराबंकी समेत 5 शहरों में शनिवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। वाराणसी में सभी 84 घाट डूब गए हैं। मणिकर्णिका घाट की छत पर अंतिम संस्कार हो रहा है। दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती भी छत पर कराई जा रही है।