Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
29-Aug-2026

FDA ने सिप्ला की पुणे यूनिट का दवा बिक्री लाइसेंस किया रद्द महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने गंभीर अनियमितताओं के आरोप में सिप्ला फार्मा एंड लाइफ साइंसेज की पुणे स्थित C&F यूनिट का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द कर दिया है। यह आदेश 27 अगस्त से लागू हुआ। FDA के मुताबिक वाडकी स्थित गोदाम के निरीक्षण में दवाएं फर्श पर रखी मिलीं और एक्सपायर्ड दवाओं को संभालने की प्रक्रिया में भी कमियां मिलीं। जांच के दौरान रिएक्टिन प्लस टैबलेट्स की पैकेजिंग पर बिना अनुमति इसे ‘दर्द और बुखार की दवा’ बताए जाने का दावा मिला। RSS 3 अक्टूबर से इंदौर में तीन दिवसीय करेगा बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिन की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक 3 से 5 अक्टूबर तक इंदौर में होगी। इसे दिवाली बैठक भी कहा जाता है। एक न्‍यूज़ एजेंसी के मुताबिक संघ के सभी 46 प्रांतों के पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। यह संघ के शताब्दी वर्ष में होने वाली आखिरी बड़ी संगठनात्मक बैठक होगी। बैठक में संगठन की चल रही गतिविधियों और शताब्दी वर्ष में लिए गए फैसलों को लागू करने पर चर्चा होगी पीएम मोदी उज्बेकिस्तान दौरे पर रवाना पीएम मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद के लिए रवाना हो गए हैं। वह उज्बेकिस्तान और किर्गीजस्तान के चार दिवसीय दौरे पर हैं। ये मोदी का चौथा उज्बेकिस्तान दौरा है। इस दौरान वह उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। पीएम किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 26वें SCO समिट में भी हिस्सा लेंगे और सदस्य देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। दिल्ली-एनसीआर में CNG ₹3.89 महंगी दिल्ली-NCR में CNG की कीमत ₹3.89 प्रति किलो बढ़ गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के मुताबिक नई कीमत शनिवार सुबह 6 बजे से लागू होगी। इसके बाद दिल्ली में CNG ₹83.09 से बढ़कर ₹86.98 प्रति किलो हो जाएगी। इस साल CNG के दाम में यह पांचवीं बढ़ोतरी है। IGL के मुताबिक इस बार कीमत बढ़ाने की मुख्य वजह LNG की बढ़ती आयात लागत अंतरराष्ट्रीय गैस कीमतों में तेजी और CNG की बढ़ती मांग है। मुंबई में दूध ₹100 के पार थोक भाव ₹9 बढ़े त्योहारी सीजन से पहले मुंबई के लोगों को महंगाई का झटका लगा है। बॉम्बे मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (BMPA) ने थोक दूध की कीमत में ₹9 प्रति लीटर बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई कीमत 1 सितंबर से लागू होगी। इसके बाद मुंबई और आसपास के मेट्रोपॉलिटन इलाकों में थोक दूध का भाव ₹93 से बढ़कर ₹102 प्रति लीटर हो जाएगा। यह नई कीमत अगले 6 महीने यानी 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी। भागवत न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन मंदिर पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन सेंटर का दौरा किया। मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया में कई तरह के संघर्ष हैं। ऐसे समय में ‘कृष्ण चेतना’ शांति ला सकती है। उन्होंने कहा कि दुनिया में भले ही अलग-अलग तरह की विविधताएं मतभेद और संघर्ष हों लेकिन अगर लोगों को यह समझ आने लगे कि सब कुछ कृष्ण का ही हिस्सा है