Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
06-Sep-2019

1 चंद्रयान-2, आज रात चांद पर हिंदुस्तान चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात देढ़ से ठाई बजे के बीच चांद के दक्षिण ध्रुव पर उतरेगा। विक्रम में से रोवर प्रज्ञान सुबह साढे पांच से साढे 6 के बीच बाहर आएगा। प्रज्ञान चंद्रमा की सतह पर एक लूनर डे में ही कई प्रयोग करेगा। 2 चंद्रयान-2, असाधारण लम्हा देखने को उत्साहित - मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम को चंद्रमा पर उतरता देखने के लिए बेताब हैं। मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि वे इस असाधारण पल को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री इसरो के मुख्यालय में मौजूद रहेंगे। 3 चंद्रयान-2, हम सॉफ्ट लैंडिंग के लिए तैयार- के सिवान विक्रम लैंडर के चांद की सतह पर उतरने में कुछ घंटे अभी बाकि हैं और इससे पहले इसरो चीफ के सिवान का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि आज हम चांद की उस सतह पर उतरेंगे जहां आज तक कोई नहीं गया। हम सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर कॉन्फिडेंट हैं। हमें बस आज रात का इंतजार है। 4 एयरसेल-मैक्सिस केस- विशेष अदालत ने सुनवाई टाली सीबीआई की विशेष अदालत ने शुक्रवार को पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति से जुड़े एयरसेल-मैक्सिस केस की सुनवाई अनिश्चितकाल के लिए टाल दी। इससे पहले कोर्ट ने चार्जशीट पर सुनवाई करने की बात कही थी। 5 पहलू खान केस, पुलिस की जांच को घटिया - एसआईटी राजस्थान के अलवर में दो साल पहले हुई पहलू खान मॉब लिंचिंग मामले में एसआईटी की जांच पूरी हो गई है। एसआईटी ने शुक्रवार को 84 पेज की रिपोर्ट डीजीपी भूपेंद्र सिंह को सौंपी। इसमें पुलिस की जांच को घटिया बताया गया है। 6 ईडी ने जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल से की पूछताछ प्रवतर्न निदेशालय ने जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल से शुक्रवार को पूछताछ की। ईडी जेट के लॉयल्टी प्रोग्राम जेट प्रिविलेज में विदेशी निवेश की जांच कर रहा है। एयरलाइन पर फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट के उल्लंघन का आरोप है। 7 लता मंगेशकर को मिलेगा डॉटर ऑफ द नेशन का खिताब भारतीय फिल्म संगीत में सात दशक के अभूतपूर्व योगदान के लिए स्वर कोकिला लता मंगेशकर को डॉटर ऑफ द नेशन का खिताब दिया जाएगा। केंद्र सरकार 28 सितंबर को 90वें जन्मदिन पर उन्हें यह सम्मान देगी 8 विधायक अलका लांबा का आप से इस्तीफा आम आदमी पार्टी की चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अलका ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले 6 साल की यात्रा में काफी सीखने को मिला। 9 नईदिल्ली -रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर आग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर खड़ी चंडीगढ़-कोच्चिवली एक्सप्रेस में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। एजेंसी के मुताबिक, आग ने ट्रेन की पावर कार को अपनी चपेट में ले लिया था। फिलहाल सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। 10 सेंसेक्स 337 अंक चढ़कर 36982 पर बंद शेयर बाजार कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन फायदे में रहा। सेंसेक्स 337 अंक की बढ़त के साथ 36,981 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 37,012 तक चढ़ा। निफ्टी की क्लोजिंग 98 प्वाइंट ऊपर 10946 पर हुई। इंट्रा-डे में 10,957का उच्च स्तर छुआ।