Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
20-Aug-2019

1 चंद्रयान-2 मंगलवार सुबह 9.02 बजे चंद्रमा की कक्षा में पहुंच गया। कक्षा में पूरी तरह स्थापित होने में इसे करीब आधे घंटे लगे। इसरो ने यह जानकारी दी। 23 दिन पृथ्वी के चक्कर लगाने के बाद चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने में इसे 6 दिन लगे। अब यान 13 दिन तक चंद्रमा चक्कर लगाएगा। 7 सितंबर को चांद की सतह पर पहले से निर्धारित जगह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। 2 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से फोन पर बात की। इस दौरान ट्रम्प ने कहा कि पाक भारत के खिलाफ तीखी बयानबाजी से बचे। ट्रम्प और इमरान के बीच एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार चर्चा हुई। 3 लेशियाई सरकार ने भारत के इस्लामिक उपदेशक और भगोड़े जाकिर नाइक पर बड़ी कार्रवाई की है। जाकिर पर मलेशिया में किसी भी नस्लीय राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने और भड़काऊ भाषण देने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जाकिर पर मलेशिया में अल्पसंख्यक समुदाय हिंदुओं और चीन के लोगों की भावनाएं आहत करने का आरोप है 4 कर्नाटक में भाजपा सरकार बनने के 25 दिन बाद मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के मंत्रिमंडल का गठन हुआ। राज्यपाल वजुभाई वाला ने मंगलवार को 17 विधायकों को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। राज्य में जेडीएस-कांग्रेस सरकार गिरने के बाद येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को अकेले मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।29 जुलाई को बहुमत साबित किया था। 5 हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा कि जो आरक्षण के समर्थन में हैं और जो विरोध में हैं, उनके बीच दोस्ताना माहौल में चर्चा होनी चाहिए। उनके इस बयान पर बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि संघ की मानसिकता आरक्षण विरोधी है। 6 पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई के 4 सदस्यों के भारत में घुसने की सूचना है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से गुजरात पर आतंकी हमले संबंधी इनपुट के बाद गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमाओं को सील कर दिया गया है। यहां हाईअलर्ट है। यहां बाहर से आ रहे वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। 7 बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने सरकार को साफ तौर पर बता दिया था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के खिलाफ पारंपरिक युद्ध लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। थलसेना जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान के अंदर जाकर भी जंग लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार थी। 8 ‘कभी-कभी’ और ‘उमराव जान’ जैसी फिल्मों के संगीतकार खय्याम का सोमवार रात निधन हो गया। 92 वर्षीय खय्याम साहब लंग्स में इन्फेक्शन के चलते पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और मुंबई के सुजय अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। वे पद्म भूषण और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित थे। 9 एयर इंडिया की सब्सिडिएरी कंपनी अलायंस एयर के दिल्ली से जयपुर जा रहे विमान में सोमवार रात आग लग गई। विमान ने रात 8 बजे दिल्ली से जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। कुछ ही देर बाद इसे लैंडिंग गियर में तकनीकी खराबी आ गई। दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के दौरान विमान में आग लग गई। इसमें 59 यात्री सवार थे। 10 लोकसभा के 200 से ज्यादा पूर्व सांसदों ने अब तक आधिकारिक आवास खाली नहीं किए हैं। ऐसे पूर्व सांसदों के बंगले का बिजली, पानी और गैस कनेक्शन तीन दिन में काट लेने का फैसला किया गया है। ये सांसद 16वीं लोकसभा में चुने गए थे। 17वीं लोकसभा चुने जाने के करीब तीन महीने बाद भी उन्होंने बंगले खाली नहीं किए।