Notice: A session had already been started - ignoring session_start() in D:\Inetpub\vhosts\emstv.in\httpdocs\library\autoloader.php on line 2
 Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
27-Nov-2026

जज ने ग्वालियर SSP को कोर्ट में दिनभर खड़े रखा ग्वालियर में कैंसर पीड़ित बंदी को इलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जाने के लिए जेल प्रशासन ने 34 बार पत्र लिखे लेकिन पुलिस ने सुरक्षा गार्ड उपलब्ध नहीं कराया। नतीजा यह हुआ कि बंदी का एम्स में फॉलोअप छूट गया। मामला हाईकोर्ट पहुंचा तो सुनवाई के दौरान ग्वालियर SSP धर्मवीर सिंह को कोर्ट में करीब 6 घंटे तक खड़ा रहना पड़ा। न्यायाधीश ने उन्हें कई बार तलब किया लेकिन वे पेश नहीं हुए। इसके बाद कोर्ट में उनकी मौजूदगी के दौरान उन्हें यह सजा दी। IAS तरुण भटनागर पर जांच की तैयारी मध्य प्रदेश कैडर के 2012 बैच के आईएएस अधिकारी तरुण भटनागर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। निवाड़ी कलेक्टर रहते हुए जमीन के एक मामले में दिए गए उनके फैसले को लेकर शासन विभागीय जांच शुरू करने की तैयारी में है। शासन के पास उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए 14 मामले पहुंचे थे। इनमें से एक मामले में विभागीय जांच की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। सरकार से जनता और कार्यकर्ता संतुष्ट या नाराज मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव भले ही अभी दो साल दूर हों लेकिन भाजपा ने चुनावी तैयारियों की शुरुआती कवायद शुरू कर दी है। पार्टी ने प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर सेवा दूत तैनात किए हैं। इनमें मौजूदा विधायक पूर्व विधायक पूर्व सांसद पूर्व जिला अध्यक्ष और निगम-मंडल-बोर्ड के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये सेवा दूत 1 से 25 दिसंबर तक अपनी आवंटित विधानसभा में रहेंगे और वहां सरकार के कामकाज से लेकर संगठन की सक्रियता तक का फीडबैक जुटाएंगे। महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी आज दोनों सेमीफाइनल मध्यप्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी भोपाल-2026 में शुक्रवार को मेजबान और डिफेंडिंग चैंपियन भारत सेमीफाइनल में मलेशिया से भिड़ेगा।नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शाम 7 बजे होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम की नजर फाइनल में जगह बनाने पर होगी। शिमला-देहरादून से भी ठंडा भोपाल पारा 8.8°C पहुंचा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कड़ाके की ठंड ने पहाड़ी शहरों को भी पीछे छोड़ दिया है। बीती रात भोपाल का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मशहूर हिल स्टेशन शिमला और देहरादून के मुकाबले भी कम रहा। जहां दोनों पहाड़ी शहरों में रात का पारा 9°C रहा वहीं भोपाल की रात कहीं ज्यादा सर्द रही। नवंबर के आखिरी सप्ताह में मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तेज सर्दी का असर दिख रहा है। बीती रात प्रदेश के 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। कटनी जिले का करौंदी सबसे ठंडा रहा जहां पारा 6.8°C तक लुढ़क गया। वहीं भोपाल में लगातार तीसरे साल नवंबर में तेज ठंड का दौर जारी है।