Notice: A session had already been started - ignoring session_start() in D:\Inetpub\vhosts\emstv.in\httpdocs\library\autoloader.php on line 2
 Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
25-Nov-2026

ऑपरेशन सिंदूर में भारत पर 3-चीनी सैटेलाइट की नजर थी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 3 चीनी सैटेलाइट भारत के पश्चिमी तट पर लगातार नजर रख रहे थे। इन सैटेलाइट्स ने 4 दिन भुज नलिया जामनगर और रिलायंस रिफाइनरी की एक्टिविटी देखी।अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में भारतीय स्पेस सर्विलांस और इंटेलिजेंस कंपनी डिगंतारा के हवाले से यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक सैटेलाइट्स ने भारत के नौसैनिक और वायुसेना ठिकानों की निगरानी की। पोर्ट और महत्वपूर्ण इंडस्ट्रियल एरिया की भी निगरानी की गई।ऑपरेशन सिंदूर 7 मई 2025 को शुरू हुआ था और चार दिन चला था। इसी दिन इन सैटेलाइट्स ने अपनी कक्षा बदली थी। सरकार ने दलाई लामा को लुटियंस जोन में बंगला दिया केंद्र सरकार ने तिब्बती आध्यात्मिक गुरु 14वें दलाई लामा को नई दिल्ली के लुटियंस इलाके में सरकारी बंगला आवंटित किया है। यह बंगला पंडित रविशंकर शुक्ल लेन पर स्थित है।दलाई लामा के निजी कार्यालय गादेन फोद्रंग ट्रस्ट को विदेश मंत्रालय के अनुरोध पर टाइप-7 बंगला दिया गया है। हालांकि केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने इस आवंटन पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। ममता के 20 बागी सांसदों का स्पीकर बिरला को जवाब तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जवाब सौंपा। दावा किया कि टीएमसी छोड़कर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल होने से किसी संसदीय या संवैधानिक नियम का उल्लंघन नहीं हुआ। सभी ने समयसीमा के आखिरी दिन अलग-अलग 17-18 पन्नों का जवाब दिया। दिल्ली- कैफे में युवती से गैंगरेप मामले में 3 गिरफ्तार दिल्ली के कैफे में 22 साल की युवती से गैंगरेप मामले में साथ में काम करने वाली दो महिलाओं समेत तीन लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं तीन अन्य सहकर्मी आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।पुलिस के मुताबिक पीड़ित और छह आरोपी पीड़िता पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित क्रॉस रिवर मॉल के कैफे-8 में साथ काम करते हैं। सोमवार रात प्रीत विहार स्थित कैफे बंद होने के बाद युवती और उसके छह सहकर्मी वहां पार्टी करने के लिए रुके थे। पाकिस्तान का पहला एस्ट्रोनॉट चीन की मदद से स्पेस रवाना पाकिस्तान के पहले अंतरिक्ष यात्री मोहम्मद जीशान अली बुधवार को चीन की मदद से अंतरिक्ष के लिए रवाना हो गए हैं। वह चीन के शेनझोउ-24 मिशन में शामिल हैं। इस मिशन के साथ वह चीन के तियांगोंग स्पेस स्टेशन पर जाने वाले पहले विदेशी अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं। शीतलहर 15 शहरों में 10°C से कम तापमान जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है। उत्तराखंड के गंगोत्री में तापमान -11°C और कश्मीर के पहलगाम में -4.6°C पहुंच गया है। श्रीनगर में मंगलवार को -1.6°C तापमान के साथ सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई।