Notice: A session had already been started - ignoring session_start() in D:\Inetpub\vhosts\emstv.in\httpdocs\library\autoloader.php on line 2
 Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
26-Nov-2026

MP में 3 दिसंबर को बैंकों में हड़ताल मध्य प्रदेश में बैंककर्मी हड़ताल पर जा रहे हैं। 3 दिसंबर को 11 बड़े बैंकों के क्लर्क लेवल के करीब 8 हजार कर्मचारी काम नहीं करेंगे। इससे बैंकों में लेन-देन पर असर पड़ेगा। आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के खिलाफ बैंककर्मियों का यह प्रदर्शन है। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाईज एसोसिएशन ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन और बैंक एम्प्लाईज फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर देशभर के लाखों बैंक कर्मचारी और अधिकारी 3 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल होंगे। PMO का अफसर बताकर जयपुर में ऐंठे ₹5 लाख भोपाल में खुद को IAS अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाले रामानुज गुर्जर के खिलाफ अब एक और मामला सामने आया है। इस बार उसने परवलिया इलाके के एक किसान को अपने झांसे में लिया। किसान ने आरोपी के खिलाफ परवलिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। भागीरथपुरा कांड के प्रमुख जिम्मेदार सस्पेंड EE बहाल इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में जिम्मेदार माने गए वरिष्ठ अधिकारियों की बहाली और नई पदस्थापनाओं पर सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद सस्पेंड किए गए तत्कालीन कार्यपालन यंत्री (EE) संजीव कुमार श्रीवास्तव का निलंबन समाप्त कर उन्हें बहाल कर दिया गया है। स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने उन्हें भोपाल स्थित पीएचई के मुख्य अभियंता कार्यालय में पदस्थ किया है। खास बात यह है कि मामले की विभागीय जांच अब भी जारी है। भोपाल-राजगढ़ शाजापुर में आज शीतलहर चलेगी पहाड़ों में बर्फबारी के बाद मध्य प्रदेश में भी ठंड बढ़ गई है। दमोह में 7.4°C तापमान के साथ सीजन की सबसे सर्द रात रिकॉर्ड की गई। भोपाल में पारा रिकॉर्ड 8.2 डिग्री पहुंच गया है। यह 10 साल में तीसरी सबसे ठंडी रात रही। इंदौर उज्जैन जबलपुर और ग्वालियर में भी ठंड का असर है।