मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था जनजातीय विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा और बाल संरक्षण से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ पंचायत ग्रामीण नलजल संचालन संधारण एवं प्रबंधन नियम-2026 के प्रारूप को मंजूरी दी गई है।नई व्यवस्था में एक हजार से कम आबादी वाली ग्राम पंचायतों के लिए मुख्यमंत्री नल जल अनुदान का प्रावधान किया गया है। वहीं 75 प्रतिशत से ज्यादा जल प्रभार वसूलने वाली पंचायतों को सालाना 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।कैबिनेट ने नारायणपुर के अबूझमाड़िया विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए रामकृष्ण मिशन स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय को तीन वर्षों में करीब 40.98 करोड़ रुपए का अनुदान देने का फैसला किया है। इसके अलावा राजनांदगांव में बाल सम्प्रेक्षण गृह के लिए जमीन आवंटन और माध्यमिक शिक्षा मंडल के संभागीय कार्यालय की स्थापना के लिए भूमि आवंटन को भी मंजूरी दी गई है। छत्तीसगढ़ के 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है। नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में नियमित संविदा और दैनिक वेतन पर काम करने वाले कर्मचारी आंदोलन में शामिल हैं।बुधवार से शुरू हुए इस आंदोलन में कर्मचारी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सबसे प्रमुख मांग वर्ष 2018 में गठित कमेटी की सिफारिशों को लागू करने और नर्सिंग संवर्ग के लिए संशोधित ग्रेड-पे का आदेश जारी करने की है। इसके अलावा संविदा डेली वेजेस और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने की मांग भी उठाई गई है। मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है। छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले को लेकर भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उज्जवल दीपक ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि ईडी की कार्रवाई के बाद कांग्रेस को सामने आकर शराब घोटाले में तत्कालीन सरकार और उससे जुड़े लोगों की भूमिका पर सफाई देनी चाहिए।उज्जवल दीपक ने आरोप लगाया कि शराब घोटाले से जुड़े पैसों का इस्तेमाल व्यवसाय और प्रॉपर्टी में किया गया। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा और कांग्रेस के अन्य नेताओं की इस मामले में क्या भूमिका थी। भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत से भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता के सामने जवाब रखने की मांग की।उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि घोटाले के आरोपों के बाद कांग्रेस ने अपने स्तर पर संबंधित नेताओं और पदाधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की। साथ ही उन्होंने कथित घोटाले की रकम के इस्तेमाल और किसी बड़े राजनीतिक परिवार तक पहुंचने के आरोपों पर भी कांग्रेस से जवाब मांगा। हालांकि भाजपा के ये सभी आरोप राजनीतिक दावे हैं जिन पर संबंधित पक्ष का जवाब सामने आना बाकी है। छत्तीसगढ़ में घटती फर्टिलिटी रेट को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का औसत फर्टिलिटी रेट 1.82 है जो राष्ट्रीय औसत से भी कम है। इसी संदर्भ में उन्होंने एक से अधिक बच्चे पैदा करने की बात कही थी।मंत्री जायसवाल ने स्पष्ट किया कि उनका बयान जनसंख्या संतुलन और घटती फर्टिलिटी रेट के संदर्भ में था। उन्होंने कहा कि कई लोग विवाह नहीं करते और कई दंपतियों को संतान नहीं होती जिसका असर प्रदेश की औसत फर्टिलिटी रेट पर पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए नसबंदी पर भी ज्यादा जोर देने की आवश्यकता नहीं है छत्तीसगढ़ में अलग-अलग कर्मचारी संगठनों की हड़ताल को लेकर कांग्रेस के लगातार सामने आ रहे बयानों पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस को उसके पिछले कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले अपना कार्यकाल देखना चाहिए।मंत्री जायसवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार के दौरान हड़ताल करने वाले कर्मचारियों के साथ सख्ती की जाती थी और उन्हें आंदोलन से हटाने के लिए बल प्रयोग तक किया जाता था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कर्मचारियों के मुद्दे पर बयान देने से पहले अपने पांच साल के कार्यकाल का हिसाब देखना चाहिए। बिलासपुर जिले के सरकंडा में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। अशोक नगर के अटल आवास डी ब्लॉक में अलाव जलाने के लिए लकड़ी फोड़ने की बात पर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ जो देखते ही देखते मारपीट और जानलेवा हमले में बदल गया। घटना में 19 वर्षीय मयंक ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।वहीं दूसरे पक्ष के गोपाल समेत दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका सिम्स अस्पताल में इलाज जारी है। घटना बुधवार देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। सरकंडा पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक हत्या के चार और हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को चिन्हित किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।