अंतर्राष्ट्रीय
एंकर भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल मंदसौर के गांधी सागर में होने वाली कैबिनेट बैठक को अब तक की सबसे प्रभावी और अनूठी बैठक बताया है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक पहल से गांधी सागर को न केवल नई पहचान मिलेगी बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने खुशी जताई कि यहां पंप स्टोरेज तकनीक से पीक आवर्स में 2 हजार मेगावाट बिजली तैयार होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवाचार विजन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पानी से बिजली बनाने की यह परियोजना विज्ञान प्रेमियों के लिए किसी तीर्थ स्थल से कम नहीं होगी।