भाजपा नेता बोले- मैं वेयरहाउस कॉर्पोरेशन का चेयरमैन जानते नहीं ? नशे में हो कर्मचारी बोले- लग तो आप रहे रीवा के जोगिनिहाई टोल प्लाजा पर मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन और भाजपा नेता संजय नगाइच का टोल कर्मचारियों से विवाद हो गया। इसका वीडियो मंगलवार शाम सामने आया।इसमें संजय नगाइच कर्मचारियों से कहते सुनाई दे रहे हैं- तुम एमपी वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन को नहीं जानते नशे में हो क्या? इस पर टोल कर्मचारी जवाब देते हैं- नशे में तो आप लग रहे हैं। टोल कर्मचारियों के मुताबिक संजय नगाइच शुरुआत में टोल शुल्क नहीं देना चाहते थे और अपने पद का रौब दिखा रहे थे। इसी बात पर विवाद शुरू हुआ। कर्मचारियों का कहना है कि बाद में उन्होंने टोल शुल्क का भुगतान कर दिया। सरकारी कार्यक्रम में आए सांसद मंच पर नहीं मिली जगह भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी को एक सरकारी कार्यक्रम में मंच पर जगह नहीं मिली। वे करीब एक घंटे तक कार्यकर्ताओं और लोगों के बीच कुर्सी पर बैठे रहे।कार्यक्रम के बैनर पर भी उनकी फोटो और नाम नहीं था। सांसद रायसेन में लोकार्पण समारोह में शामिल हुए थे। घटना मगंलवार की है।वहीं स्थानीय विधायक और स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने अधिकारियों के साथ फीता काटकर एसडीएम कार्यालय का लोकार्पण किया।तय प्रोटोकॉल का पालन नहीं होने पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मौके पर ही तहसीलदार शैलेश सिंह को बुलाया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रोटोकॉल के नियमों की जानकारी मांगी। कांग्रेस विधायक बोले- पांच-पांच बच्चे पैदा करो अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ से कांग्रेस विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने आदिवासी परिवारों से कम से कम पांच बच्चे पैदा करने की अपील की है।खुद के दो बच्चे होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अपना परिवार बढ़ाया था तब आदिवासी समाज की आबादी की स्थिति बेहतर थी। अब जनसंख्या दर लगातार घट रही है।मार्को का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह 15 नवंबर को ग्राम पंचायत दूधी के हर्रा गांव में बिरसा मुंडा जयंती के कार्यक्रम में दिए गए भाषण का है। पिकअप में 9 गोवंश मिले एक मृत; 3 आरोपी गिरफ्तार विदिशा से भोपाल की ओर आ रहे एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से गोवंश ले जाने का मामला सामने आया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोवंश तस्करी की सूचना पुलिस को दी और पुलिस के साथ मिलकर सूखी सेवनिया टोल टैक्स के पास पिकअप को रोका। कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में वाहन की तलाशी और गोवंश को बाहर निकालने की पूरी कार्रवाई की गई। पिकअप में 9 गोवंश मिले जिनमें 8 जीवित और एक मृत था। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़कर वाहन जब्त कर लिया। कार्यवाही मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 2 बजे की है। 20-21 नवंबर को आंधी-बारिश का अलर्ट बंगाल की खाड़ी में बने तूफान अकवान का मध्य प्रदेश में भी असर दिखेगा। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल ने 20 और 21 नवंबर को जबलपुर रीवा शहडोल नर्मदापुरम और इंदौर संभाग में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।चक्रवात का 21 नवंबर को ज्यादा असर रहेगा। बालाघाट और डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट है। यहां अगले 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।