Notice: A session had already been started - ignoring session_start() in D:\Inetpub\vhosts\emstv.in\httpdocs\library\autoloader.php on line 2
 Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
19-Nov-2026

रहवासी इलाकों में कारोबार-2500 नोटिस 200 प्रतिष्ठान सील भोपाल के रहवासी इलाकों में कारोबार के मामले में 23 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले नगर निगम सख्ती बरत रहा है। पिछले 2 दिन में करीब 2500 नोटिस दिए जा चुके हैं।जिसमें 10 दिन के अंदर प्रतिष्ठान बंद करने की चेतावनी दी गई है जबकि लगभग 250 प्रतिष्ठान सील किए जा चुके हैं।हालांकि इस सीलिंग की कार्रवाई को रहवासी खानापूर्ति बता रहे हैं। बुधवार को गौतम नगर इलाके में एक मेडिकल स्टोर को सील करने में सफेद रंग की टैप का इस्तेमाल किया गया। भोपाल से न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली अखबार की आड़ में वसूली का नेटवर्क चलाने वाली मोनिका सूर्यवंशी के बैंक खातों में पिछले 3 साल के दौरान करीब 4 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है। नागपुर क्राइम ब्रांच की जांच में यह खुलासा हुआ है। मोनिका अपनी बहन नेहा के साथ भोपाल में 3 फर्जी कॉल सेंटर चला रही थी। यहां काम करने वाली 35 लड़कियां 8 राज्यों के करीब 25 हजार सरपंचों और पंचायत सचिवों को फोन करती थीं। उनसे अखबार में विज्ञापन छपवाने के नाम पर पैसे मांगे जाते थे। पैसे नहीं देने पर पंचायत में भ्रष्टाचार और वित्तीय गड़बड़ी की खबर छापने की धमकी दी जाती थी। मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है। रीवा के सुभाष तिराहे पर मंगलवार रात भाजपा नेत्री के बेटे और दो युवतियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। गुरुवार को घटना का नया वीडियो सामने आया। युवक की पहचान भाजपा नेत्री और पूर्व पार्षद हेमलता सिंह के बेटे युवराज सिंह के रूप में हुई है। वीडियो में दिख रहा है कि युवराज और लड़कियों के बीच सड़क पर मारपीट हो रही है। वह एक लड़की को सड़क पर पटक देता है। इस दौरान लड़की भी उसे थप्पड़ जड़ती है। स्कॉर्पियो में भी तोड़फोड़ की गई। महिला हॉकी का अंतरराष्ट्रीय रोमांच शुरू भोपाल में आज से महिला हॉकी का अंतरराष्ट्रीय रोमांच शुरू होने जा रहा है। मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 में भारत सहित छह देशों की टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। 19 से 28 नवंबर तक होने वाली इस चैंपियनशिप में मेजबान भारत के अलावा चीन जापान कोरिया मलेशिया और थाईलैंड की टीमें हिस्सा लेंगी। सभी टीमें भोपाल पहुंच चुकी हैं और टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब मुकाबलों का इंतजार है। एमपी- सीजन में पहली बार पारा 9°C से नीचे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में भी दिखने लगा है। प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा है। बीती रात कटनी के करौंदी में पारा 8.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भोपाल और जबलपुर में पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंड रही। मौसम केंद्र भोपाल ने 20 से 22 नवंबर तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसका असर पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश में ज्यादा रहेगा। जबलपुर रीवा शहडोल सागर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में मौसम बदलने का अनुमान है।