मुरैना में 3 थानों में पहुंचे एसपी मुरैना में पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने गुरुवार रात कैलारस-सबलगढ़ अनुभाग के तीन थानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कैलारस टेंटरा और सबलगढ़ थानों में पुलिस व्यवस्था संसाधनों और अपराधों की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित एसडीओपी भी मौजूद रहे। एसपी ने थाना प्रभारियों और विवेचकों को लंबित मामलों का जल्द निराकरण करने और अपराधों पर रोक लगाने के निर्देश दिए। अरबिंदो यूनिवर्सिटी में मधुमक्खियों का हमला भगदड़ इंदौर की अरबिंदो यूनिवर्सिटी के एनुअल फेस्ट हार्मोनी में गुरुवार दोपहर मधुमक्खियों के हमले से भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए स्टूडेंट्स इधर-उधर भागने लगे। कुछ ने सिर पर चुन्नी और कपड़ा डालकर खुद को बचाने की कोशिश की तो कई कार्यक्रम स्थल के कोनों में छिप गए।घटना में करीब 20 स्टूडेंट्स घायल हुए हैं। इनमें से 9 को ICU में भर्ती कराने की जानकारी सामने आई है। सभी स्टूडेंट्स मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। मोबाइल चलाने से रोका तो पत्नी ने जड़ा थप्पड़ बालाघाट में मोबाइल चलाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में पति दिनेश राऊत ने पत्नी सुषमा की हत्या कर दी। शुरुआत में मामला संदिग्ध मौत का लगा लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर BNS की धारा 103(1) में केस दर्ज किया। ग्वालियर में DLSA की विधिक जागरूकता बाइक रैली: ग्वालियर में समाज के अंतिम छोर पर खड़े लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और मुफ्त कानूनी सहायता के प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार को बाइक रैली निकाली गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) की ओर से न्यायोत्सव सप्ताह के तहत आयोजित इस रैली में जिला न्यायालय के जज न्यायिक अधिकारी कर्मचारी वकील और पैरालीगल वालंटियर्स शामिल हुए। एमपी में कड़ाके की ठंड करौंदी में पारा 7.2°C मध्य प्रदेश में ठंड ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। कटनी के करौंदी में रात का तापमान सबसे कम 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल-जबलपुर समेत प्रदेश के 7 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।