Notice: A session had already been started - ignoring session_start() in D:\Inetpub\vhosts\emstv.in\httpdocs\library\autoloader.php on line 2
 Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
19-Nov-2026

MP में 1 से 25 दिसंबर तक चलेगा सेवादूत अभियान सीएम डॉ. मोहन यादव खुद करेंगे मॉनिटरिंग प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित निगम-मंडलों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों की अहम बैठक में संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल और आगामी कार्ययोजनाओं पर मंथन किया गया।भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी ने विभिन्न श्रेणियों की बैठक ली। बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए आगामी अभियानों की जानकारी दी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफलतम 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 1 से 25 दिसंबर (अटल जी की जयंती) तक सेवादूत अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत संगठन और सरकार मिलकर केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति और छूटे हुए क्षेत्रों तक पहुंचाएंगे। भोपाल में 96 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त भोपाल में अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ निशातपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1075 पेटी अंग्रेजी शराब से भरा आयशर ट्रक जब्त किया है।जब्त शराब की कीमत करीब 96 लाख रुपए और ट्रक की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है। ट्रक चालक ने करोंद चौराहे पर पुलिस को देखकर वाहन नहीं रोका और भागने के दौरान आधार अस्पताल के पास एक कार को टक्कर मार दी। 13 लाख में पति की गर्लफ्रेंड की हत्या कराई बालाघाट की इंडिगो एयरलाइन कर्मी वर्षा तुरकर (35) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की साजिश वर्षा के बॉयफ्रेंड नितेश की पत्नी मोना अग्रवाल ने रची थी। मोना ने पड़ोसी के जरिए 13 लाख रुपए की सुपारी तय कराई थी। इसमें से 5 लाख रुपए शाहरुख पठान को दिए गए थे।वर्षा बालाघाट जिले की खैरलांजी तहसील के किन्ही गांव की रहने वाली थीं। 14 नवंबर को महाराष्ट्र के बोंडरानी गांव के जंगल में उनकी हत्या की गई। बैतूल- काढ़ा पिलाने वाले 3 आरोपी हिरासत में 2 की मौत 5 बीमार बैतूल में शराब छुड़ाने के नाम पर ग्रामीणों को काढ़ा पिलाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। काढ़े में इस्तेमाल की गई जमरस पेड़ की छाल की जांच की जा रही है। बुधवार को काढ़ा पीने के बाद दो ग्रामीणों की मौत हो गई थी महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत 4-1 से जीता महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में मेजबान भारतीय टीम ने जीत के साथ अपने अभियान का शानदार आगाज किया। भोपाल के बरखेड़ा नाथू स्थित हॉकी स्टेडियम में खचाखच भरे दर्शकों के सामने भारतीय बेटियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को 4-1 से शिकस्त दी। सीजन में पहली बार पारा 9°C से नीचे भोपाल जबलपुर पचमढ़ी से भी ठंडे मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे पहुंचा है। बीती रात कटनी के करौंदी में पारा 8.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भोपाल और जबलपुर में पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंड रही। 21 नवंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।