Notice: A session had already been started - ignoring session_start() in D:\Inetpub\vhosts\emstv.in\httpdocs\library\autoloader.php on line 2
 Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
19-Nov-2026

माचागोरा पाइपलाइन के लिए 58.79 करोड़ मंजूर 75 नए नलकूप भी खोदे जाएंगे इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन प्रशासन की सख्ती बेअसर खेतों में धड़ल्ले से जल रही नरवाई महारानी लक्ष्मीबाई जयंती पर जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता आयोजित 150 बालिकाओं ने दिखाया दमखम कन्या महाविद्यालय ने खो-खो प्रतियोगिता में मारी बाज़ी नगर निगम में गुरुवार को महापौर विक्रम सिंह अहके की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक आयोजित हुई। इसमें शहर की पेयजल समस्या के समाधान के लिए माचागोरा जलाशय से कुलबहरा फिल्टर प्लांट तक नई पाइपलाइन बिछाने के लिए 58.79 करोड़ रुपए की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही संभावित जल संकट से निपटने के लिए 75 नए नलकूप खनन को मंजूरी दी गई।बैठक में पुराने पालिका बाजार के पुनर्विकास कर आधुनिक व्यावसायिक परिसर बनाने ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण नगर निगम द्वारा ही कराने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के 64 नए आवेदनों को अनुमोदन देने का प्रस्ताव पारित हुआ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जन्म जयंती पर जिला कांग्रेस द्वारा जेल तिराहा स्थित इंदिरा गांधी चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे शहर कांग्रेस अध्यक्ष सोनू मागो महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला सिसोदिया सहित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। नेताओं ने राष्ट्र निर्माण में इंदिरा गांधी के योगदान मजबूत नेतृत्व और ऐतिहासिक फैसलों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। प्रशासन द्वारा नरवाई जलाने पर प्रतिबंध और सख्त कार्रवाई के निर्देशों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में पराली जलाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। फसल कटाई के बाद किसान खेतों में नरवाई जला रहे हैं जिससे आसपास के इलाकों में धुएं का गुबार फैल रहा है। इसका असर पर्यावरण के साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है।नरवाई जलाने से खेतों में आग फैलने और आसपास की संपत्ति को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बना हुआ है। कृषि विभाग और प्रशासन द्वारा किसानों को जागरूक करने के साथ जुर्माने की चेतावनी भी दी गई थी लेकिन इसके बावजूद नियमों की अनदेखी जारी है। ऐसे में नरवाई जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर 19 नवंबर को इनर व्हील क्लब छिंदवाड़ा एवं वॉरियर कराटे चैंपियन दोजो के संयुक्त तत्वावधान में ओलंपिक स्टेडियम में प्रथम जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले की लगभग 150 बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान बालिकाओं ने कराते आत्मरक्षा एवं मार्शल आर्ट की विशेष प्रस्तुतियां भी दीं। राजमाता सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में बुधवार को जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में कन्या महाविद्यालय की टीम ने पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा को फाइनल मुकाबले में 25-17 अंकों से हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। जिले में पहली बार खो-खो प्रतियोगिता मैट पर आयोजित की गई। प्रतियोगिता में हर्रई अमरवाड़ा बिछुआ और छिंदवाड़ा के महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। समान शिक्षा समान अवसर और उज्ज्वल भविष्य के उद्देश्य से समान शिक्षा जनयात्रा निकाली जाएगी। अभियान के पहले चरण में 15 से 25 नवंबर तक बालाघाट से भोपाल तक यात्रा निकलेगी। इसके बाद दूसरे चरण में 5 से 13 दिसंबर तक भोपाल से दिल्ली तक जनयात्रा प्रस्तावित है। अभियान के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था में समानता बेहतर अवसर और सुधार के लिए आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है। देवरावण भलावी के समर्थन में सामाजिक संगठनों और युवाओं ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के समक्ष जेल में बंद भलावी के मामले की निष्पक्ष जांच कराने उन्हें अलग सेल से बाहर रखने और परिवार के सदस्यों को मुलाकात की अनुमति देने की मांग उठाई। समाजसेवक प्रवीण ने आरोप लगाया कि देवरावण भलावी को गलत तरीके से प्रकरण में फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि जेल के भीतर से भलावी से संबंधित कथित फोटो और वीडियो वायरल होने के मामले की भी जांच होनी चाहिए। कार्तिक मास के पावन अवसर पर भगवान विष्णु की आराधना और धार्मिक परंपरा के तहत माता मंदिर चंदनगांव से साईं मंदिर विवेकानंद कॉलोनी तक भव्य दिंडी यात्रा निकाली गई। सुबह 5 बजे प्रारंभ हुई इस यात्रा का संत गजानन मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया।