उत्तराखंड में वन्यजीव अपराधों और अवैध शिकार (पोचिंग) पर प्रभावी रोक लगाने के लिए वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में विशेष इकाइयों के गठन की तैयारी और विभाग की कार्ययोजना पर उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने अहम जानकारी साझा की है।वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि वन्यजीवों की सुरक्षा और शिकार की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसके तहत बैठकों में रणनीति बनाने के साथ-साथ अब विभाग जीआईएस (GIS) सिस्टम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित नवीनतम तकनीकों को भी अपना रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक की मदद से वन्यजीव अपराधियों की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि राज्य में वन्यजीव अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया और उत्तराखंड के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोककला परंपरा और स्थानीय उत्पादों की झलक भी भेंट की। इसमें मलारी की पारंपरिक हस्तनिर्मित कोट की पट्टी दोरखा यानी ऊनी वस्त्र उत्तराखंड का शुद्ध शहद बद्री घी हर्षिल का राजमा और लाल चावल शामिल रहे।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्यता को प्रदर्शित करती मां गंगा की प्रतिकृति भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात को महत्वपूर्ण बताते हुए प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। इस भेंट के जरिए उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का संदेश भी दिया। उत्तराखंड में लोकपर्व इगास बग्वाल और बूढ़ी दिवाली का त्योहार पूरे उत्साह उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। प्रदेश के गांवों से लेकर शहरों तक लोगों ने भैलो खेलकर पारंपरिक लोकगीतों और नृत्य के साथ इस पर्व की खुशियां साझा कीं। घरों में पकवान बनाए गए और लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और परंपराओं की झलक दिल्ली में भी देखने को मिली। बीते रोज लोकसभा सांसद अनिल बलूनी के दिल्ली स्थित आवास पर इगास बग्वाल का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा लोकगीतों और भैलो की परंपरा के जरिए देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया गया। आयोजन में उत्तराखंड के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। किच्छा चीनी मिल में वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन-पूजन के साथ पेराई सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ हो गया। पेराई सत्र के पहले दिन गन्ना लेकर मिल पहुंचे दो किसानों को शॉल ओढ़ाकर और नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इस बार चीनी मिल ने 30 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया है। तस्वीरें किच्छा चीनी मिल की हैं जहां शुक्रवार को पेराई सत्र के शुभारंभ अवसर पर विधिवत हवन-पूजन किया गया। अधिशासी निदेशक विवेक प्रकाश ने हवन संपन्न कराया जबकि पंडित हेम चंद्र जोशी और माधव प्रसाद मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद गन्ना सलाहकार समिति के अध्यक्ष ने चेन कैरियर में गन्ना डालकर बटन दबाया और पेराई सत्र का शुभारंभ किया। किच्छा चीनी मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने चीनी मिल प्रशासन पर मनमानी और अफसरशाही के आरोप लगाते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार किया। विधायक ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक होने के बावजूद उन्हें महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी तक नहीं दी जा रही है। दरअसल चीनी मिल प्रशासन द्वारा जारी आमंत्रण पत्र में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को मुख्य अतिथि और विधायक तिलक राज बेहड़ को कार्यक्रम की अध्यक्षता करनी थी। लेकिन किसी कारणवश कैबिनेट मंत्री कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। वहीं विधायक बेहड़ ने भी कार्यक्रम में शामिल होने के बजाय इसका बहिष्कार किया।