Notice: A session had already been started - ignoring session_start() in D:\Inetpub\vhosts\emstv.in\httpdocs\library\autoloader.php on line 2
 Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
20-Nov-2026

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर बवाल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पंजाब दौरे के दौरान 18 नवंबर को जालंधर रैली में दिए बयान पर विवाद हो गया है। नवीन ने कहा था कि अगर पंजाब के फौजी संकल्प ले लें तो आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार को उखाड़ फेंकने में सफल होंगे।उनके इस बयान पर आम आदमी पार्टी (AAP) भड़क गई है। पंजाब AAP के प्रवक्ता नील गर्ग ने भाजपा नेतृत्व से फौज या फौजियों को राजनीति में नहीं घसीटने की अपील की। उन्होंने कहा कि जवानों के प्रति भाजपा ने जो किया है वह सबने देखा है।वहीं रिटायर्ड सैन्य अधिकारी ने भी इसे गलत करार देते हुए कहा कि ये डर्टी पॉलिटिक्स है कोई भी पार्टी हो इस तरह की राजनीति नहीं करनी चाहिए। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आएंगे पाकिस्तानी मंत्री ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान का कोई मंत्री शुक्रवार को भारत आएगा। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री मुसादिक मसूद मलिक दिल्ली में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में शामिल होंगे। वे पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे दिल्ली के पुराना किला में फोरम का उद्घाटन करेंगे। भारत में मिसाइल टेस्टिंग करेगा जापान भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग में बड़ा कदम उठाया गया है। जापान की सेना अगले साल से अपनी लंबी दूरी की मिसाइलों की टेस्टिंग भारत की फायरिंग रेंज में कर सकेगी। गुरुवार को दोनों देशों के बीच टोक्यो में हुई मंत्रिस्तरीय वार्ता में इस पर सहमति बनी है। जापान खास तौर पर अपनी करीब 1000 किलोमीटर मारक क्षमता वाली टाइप-25 एंटी-शिप मिसाइल और छोटे अटैक ड्रोन को टेस्ट करना चाहता है लेकिन जापान के पास टेस्टिंग के लिए उतनी रेंज वाली खाली जगह नहीं है। इतालवी नेता के बयान को सोशल-मीडिया से हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को इटली के नेता जियोकोमो फिलिबेक के वोट चोर गद्दी छोड़ नारा लगाने के मामले में सुनवाई करेगा। याचिका में सोशल मीडिया से इस वीडियो को हटाने की मांग की गई है।याचिका में ये भी कहा गया है कि कांग्रेस की भारत समिट विदेशी प्रतिनिधियों को दी गई अनुमति और उनके वीजा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में SIT बनाई जाए। चक्रवाती तूफान अकवान का ओडिशा तट पर टकराना शुरू चक्रवाती तूफान अकवान के बाहरी बारिश वाले बादल शुक्रवार सुबह से ओडिशा के तट से टकराने लगे हैं। इसके साथ ही गोपालपुर के पास टकराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो अगले 3 घंटे तक जारी रह सकती है। इसके चलते ओडिशा आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश शुरू हो रही है।