राज्यसभा चुनाव याचिका...3 सांसदों पर 1-1 हजार का जुर्माना मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्यसभा चुनाव से जुड़ी याचिका में जवाब दाखिल करने में देरी पर तीन सांसदों पर 1-1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। शुक्रवार को कोर्ट ने तीनों को जुर्माना भरने के साथ जवाब दाखिल करने का आखिरी मौका दिया है। मामले में अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी। कांग्रेस नेत्री और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर जस्टिस बीपी शर्मा की एकलपीठ सुनवाई कर रही है। याचिका में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के लिए नटराजन का नामांकन खारिज किए जाने को चुनौती दी गई है। याचिका में निर्वाचित सांसद तरुण चुग रजनीश कुमार अग्रवाल और महेश केवट के अलावा विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा भारतीय निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पक्षकार बनाया गया है। नाराज जेन-अल्फा 50 किमी पैदल कलेक्टर से मिलने निकले रतलाम के बाजना स्थित शासकीय एकलव्य आवासीय छात्रावास के 100 से अधिक छात्र-छात्राएं शनिवार सुबह मांगों को लेकर पैदल मार्च पर निकल पड़े।जेन-अल्फा पीढ़ी के ये विद्यार्थी करीब 50 किलोमीटर की दूरी तय कर रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया से मिलने जा रहे हैं। रास्ते में वे ‘हमारी मांगें पूरी करो’ और ‘हमारी समस्या हल करो’ जैसे नारे लगा रहे हैं। महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-चीन फाइनल मैच आज भोपाल में आयोजित महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला आज भारत और चीन के बीच खेला जाएगा। नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हॉकी स्टेडियम में दोनों टीमें शाम 7 बजे खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। भारत ने सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है जबकि चीन ने जापान को 1-0 से शिकस्त दी। भारत के पास चौथी बार खिताब जीतकर टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बनने का मौका है। करौंदी सबसे ठंडा पारा 7°C से नीचे उत्तर से आ रही सर्द हवाओं से मध्य प्रदेश के कई शहरों में तेज ठंड है। इससे सीजन में पहली बार पारा 7 डिग्री से नीचे आ गया है। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।भोपाल में पिछले 4 दिन से शीतलहर चल रही है। शुक्रवार को पांचवें दिन भी अलर्ट है। दमोह कटनी और शाजापुर में भी सर्द हवाएं चलेंगी। डिंडौरी में शनिवार सुबह को घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी करीब 15 मीटर तक रही।