Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
06-Nov-2026

रामबाग रेलवे फाटक के पास कार की टक्कर 5 घायल धनतेरस पर बाजार में बरसा धन खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ जल संकट पर भोपाल से पहुंचे प्रमुख अभियंता जिओ मिलर की बैंक गारंटी जब्त करने के निर्देश सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन धनतेरस पर 24 हितग्राहियों को मिले स्वामित्व योजना के दस्तावेज 1 शहर के रामबाग रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार कार ने पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। हादसे की सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल दुर्घटना कैसे हुई और घायलों की हालत को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। 2 धनतेरस के साथ ही शुक्रवार को दीपावली की रौनक बाजारों में दिखाई दी। शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। सराफा बाजार में कामठी ज्वेलर्स साहू ज्वेलर्स और टाटा तनिष्क में महिलाएं सोने-चांदी के आभूषण खरीदने पहुंचीं। वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में अक्षित होंडा और सत्कार हीरो में नए दोपहिया वाहन खरीदने वालों का उत्साह नजर आया। इसके अलावा बर्तन कपड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स और सजावटी सामान की दुकानों पर भी जमकर खरीदारी हुई। दुकानदारों ने प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया था। सुबह से देर रात तक बाजारों में चहल-पहल बनी रही और शहर में दीपावली का माहौल नजर आया। 3 नगरीय प्रशासन भोपाल के प्रमुख अभियंता प्रदीप मिश्रा ने छिंदवाड़ा पहुंचकर पेयजल व्यवस्था और निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर माचागोरा से शहर तक नई पाइपलाइन भरतादेव फिल्टर प्लांट अमृत योजना और सड़क मरम्मत कार्यों की प्रगति जानी। भरतादेव फिल्टर प्लांट के निरीक्षण के दौरान जल शोधन व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। अल्प वर्षा से उत्पन्न पेयजल संकट को देखते हुए उन्होंने जरूरत पड़ने पर निजी कुओं और बोरवेल का अधिग्रहण कर जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। वहीं अमृत 2.0 के कार्यों में लापरवाही पर निर्माण एजेंसी जिओ मिलर के प्रति नाराजगी जताते हुए उसकी बैंक गारंटी जब्त करने के निर्देश दिए 4 सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मांगों को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस जिला शाखा ने शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कर्मचारियों के नियमितीकरण वेतन संबंधी समस्याओं के निराकरण ठेका एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा तथा आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इसलिए उनके अधिकारों सम्मान और सुविधाओं का ध्यान रखते हुए मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाए। 5 जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान ग्राम पंचायत खैरीखुर्द के स्वामित्व योजना के 24 हितग्राहियों को संपत्ति के मालिकाना हक संबंधी दस्तावेज प्रदान किए गए। धनतेरस पर दस्तावेज मिलने से हितग्राहियों में खुशी देखी गई। इस दौरान कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने सभी को बधाई दी।शिविर में कलेक्टर ने क्षेत्र के उद्यमियों से भी संवाद किया। उद्यमियों ने बायोमास ब्रिकेट एवं पेलेट निर्माण इकाइयों की जानकारी देते हुए बताया कि इनमें किसानों से पराली खरीदकर कच्चे माल के रूप में उपयोग किया जा रहा है। कलेक्टर ने अधिकारियों को उद्यमियों को विभागीय सहयोग देने और किसानों को पराली जलाने के बजाय इकाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की जांच 40 नमूनों की मौके पर हुई टेस्टिंग 6 धनतेरस और दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर की एक दर्जन से अधिक मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के जरिए मिठाई नमकीन और अन्य खाद्य पदार्थों के करीब 30 से 40 नमूनों की मौके पर जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोपेश मिश्रा की निगरानी में पवार स्वीट्स कृष्णा स्वीट्स अमित स्वीट्स न्यू बनारसी स्वीट्स गरबा स्वीट्स वैशाली राजपुरोहित स्वीट्स रंगजी स्वीट्स और पाल मिष्ठान सहित अन्य दुकानों पर स्पॉट टेस्टिंग की गई। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज घाघरे ने चांद और अमरवाड़ा क्षेत्र में भी निरीक्षण कर एक दर्जन से अधिक खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। पटाखा बाजार का आयुक्त ने किया निरीक्षण सुरक्षा में लापरवाही पर दुकान आवंटन निरस्त करने की चेतावनी 7 जेल बगीचा स्थित अस्थाई पटाखा बाजार का नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय ने अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पटाखा विक्रेताओं को सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने प्रत्येक दुकान के सामने अग्निशमन यंत्र पानी की बाल्टियां और सूखी रेत रखने निर्धारित सीमा में ही पटाखों का भंडारण करने तथा आपातकालीन निकास मार्ग खुला रखने को कहा। साथ ही दुकानों के आसपास कचरा नहीं फैलाने और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। 18.50 लाख रुपए कीमत के मोबाइल बरामद दीपावली पर मालिकों के चेहरे खिले 8 पांढुर्णा साइबर पुलिस ने ‘ऑपरेशन सौगात – खोज हमारी खुशी आपकी’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 111 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 18 लाख 50 हजार 600 रुपए है। पुलिस अधीक्षक विदिता डागर ने पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। आयुष विंग में भगवान धन्वंतरि का पूजन एवं हवन 9 धनतेरस एवं भगवान धन्वंतरि के प्राकट्योत्सव पर आयुष विंग जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा में आयुष विभाग द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन एवं हवन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला आयुष अधिकारी श्रीमती परिमला यावतकर सहित अनेक चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर भगवान धन्वंतरि से समस्त मानव समाज के उत्तम स्वास्थ्य एवं आरोग्यता की कामना की गई। मंधान नदी पुल पर 60 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार 10 परासिया पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम काजरा के मंधान नदी पुल के पास एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल पर रखी चार कुप्पियों से कुल 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेंद्र पिता रामभाउ धुर्वे निवासी ग्राम काजरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगी तो सड़क पर उतरेगी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 11 गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिले में कथित भ्रष्टाचार और आम जनता की समस्याओं को उठाया। पार्टी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकारी कार्यालयों में बिना रिश्वत के काम नहीं हो रहे हैं और कई विकास कार्य कागजों तक सीमित हैं। उन्होंने प्रशासन से पारदर्शिता लाने और किसानों गरीबों व मजदूरों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की। पार्षद राहुल मालवीय के समर्थन में उतरा रजक समाज निष्पक्ष जांच की मांग 12 वार्ड पार्षद राहुल मालवीय के विरुद्ध कोतवाली थाने में दर्ज आपराधिक प्रकरण को लेकर रजक समाज संगठन ने पुलिस अधीक्षक एवं जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन का कहना है कि वार्ड मोहर्रिर की कार्यप्रणाली से परेशान नागरिकों की शिकायत पर पार्षद ने नगर निगम आयुक्त को कर्मचारी को हटाने के लिए पत्र लिखा था। इसके बाद कर्मचारी को वार्ड से हटाया गया। संगठन ने मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से कराने सीसीटीवी फुटेज एवं कॉल डिटेल की जांच करने की मांग की है