Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
04-Nov-2026

जबलपुर: बरेला बाईपास रोड पर कान्हा ढाबे के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार पुलिस आरक्षक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप समेत मौके से फरार हो गया। एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक अनिल मरावी बाइक से अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने थाने आ रहे थे तभी यह भीषण हादसा हुआ।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। ड्यूटी पर जा रहे आरक्षक की सड़क हादसे में अचानक हुई इस मौत से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जबलपुर: जीआरपी थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्लेटफॉर्म नंबर 02-03 से एक संदिग्ध युवक को 4.145 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान अचिन कुमार दुबे उर्फ कल्लू निवासी ग्रीन सिटी के रूप में हुई है जिसके पिट्ठू बैग से इलेक्ट्रॉनिक तौल में 103625 रुपये कीमत का गांजा बरामद किया गया।जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि मिलने पर आरोपी की तलाशी ली गई जिसके पास परिवहन से जुड़ा कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ के जरिए तस्करी के अन्य नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। जबलपुर: पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राधाकृष्ण वार्ड में स्थानीय नागरिकों को सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बड़ी सौगात मिली है। वार्ड में 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए रंगमंच निर्माण कार्य का भूमि पूजन भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ जिसके साथ ही निर्माण कार्य की आधिकारिक शुरुआत हो गई है।इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की भारी उपस्थिति रही। रंगमंच के निर्माण से अब वार्डवासियों को विभिन्न आयोजनों के लिए एक बेहतर और उपयुक्त सार्वजनिक स्थल मिल सकेगा। इस दौरान रत्नेश सोनकर ने कहा कि इस क्षेत्र को एक आदर्श वार्ड के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया गया है और विकास कार्यों की यह निरंतरता आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी। जबलपुर: शहर में आगामी त्योहारों और सुरक्षा मानकों को पुख्ता करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की टीमें लगातार औचक निरीक्षण कर रही हैं। कलेक्टर के सख्त निर्देशों के तहत प्रशासनिक अमला यह सुनिश्चित कर रहा है कि पटाखों की दुकानों पर सुरक्षा नियमों के साथ कोई खिलवाड़ न हो और किसी भी प्रकार की ज्वलनशील सामग्री न रखी जाए। इसी क्रम में बीती रात प्रशासन की टीमों ने कठोंडा और अधारताल क्षेत्र स्थित पटाखा दुकानों की सघन चेकिंग की। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों पर सुरक्षा मानकों का उल्लंघन सामने आया जहां पटाखों के साथ कपड़े और अन्य ज्वलनशील सामग्रियां रखी हुई पाई गईं। इस गंभीर लापरवाही पर अपर कलेक्टर नीता राठौर ने संज्ञान लेते हुए दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाई और सख्त हिदायत दी कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। जबलपुर: शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राईम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के दिशा-निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान तिलवारा और गोहलपुर थाना क्षेत्रों में अलग-अलग मामलों में कुल 14.44 ग्राम स्मैक एक ब्रेजा कार एक बाइक मोबाइल फोन और हजारों की नगदी बरामद की गई है। पहली कार्रवाई तिलवारा थाना क्षेत्र के तहत नेशनल हाईवे पर जोधपुर पड़ाव के पास की गई जहां वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध ब्रेजा कार को रोककर तलाशी ली। कार सवार राहुल साहू और विकास पटेल के कब्जे से 11 ग्राम स्मैक 17330 रुपये नकद और 3 मोबाइल जब्त किए गए। आरोपी गोटेगांव से यह स्मैक लाकर फुटकर में बेचने की फिराक में थे। वहीं दूसरी कार्रवाई गोहलपुर थाना क्षेत्र के रद्दी चौकी इलाके में हुई जहां पुलिस ने घेराबंदी कर सज्जाद खान नामक आरोपी को 3.44 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथी मोनू चौधरी के साथ मिलकर स्मैक बेचने की बात कबूल की जो मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार तस्कर की तलाश में जुट गई है। जबलपुर: लार्डगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गंजीपुरा श्रीनाथ की तलैया स्थित पार्किंग से 31 अक्टूबर की रात विद्यांत साहू की नई स्कॉर्पियो कार चोरी होने का एक मामला सामने आया है। पीड़ित जब 1 तारीख को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने पहुंचा तो लार्डगंज पुलिस के ढुलमुल रवैये के चलते उसे चार दिनों तक टरकाया जाता रहा । पुलिस के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये के खिलाफ आम जनता का आक्रोश फूट पड़ा।सुदर्शन समाज के राष्ट्रीय सचिव आकाश मलिक ने अधिवक्ताओं और साथियों के साथ लार्डगंज थाने का घेराव कर जोरदार विरोध दर्ज कराया और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। आकाश मलिक ने लार्डगंज पुलिस की कार्यशैली पर तीखे सवाल उठाते हुए कहा पुलिस कानून-व्यवस्था का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ रही है। यदि समय रहते पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर दी जाती और वहां लगे सीसीटीवी फुटेज और चोरी के बारे में पतासाजी करती तो आज दिनांक तक शायद वाहन चुराने वाला पुलिस की गिरफ्त में होता । मगर पुलिस द्वारा वाहन मालिक को लगातार गुमराह किया गया और उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई । उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर चोरी गई कार का पता लगाकर चोरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे पुलिस अधीक्षक कार्यालय का उग्र घेराव करेंगे।