Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
02-Nov-2026

जबलपुर: भारतीय जनता पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत शहर में निकाली गई विशाल पदयात्रा का गोलबाजार में उत्साहपूर्ण माहौल के साथ समापन हुआ। शहीद स्मारक गोलबाजार से शुरू हुई इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए।शहर के मुख्य मार्गों—मालवीय चौक लार्डगंज बड़ा फुहारा अंधेरदेव और तुलाराम चौक से होते हुए गुजरी इस यात्रा का विभिन्न व्यापारिक और सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों नागरिकों और विभिन्न संघों के प्रतिनिधियों ने जोश के साथ सहभागिता दर्ज कराई जिससे पूरा शहर राजनीतिक और उत्सवमय रंग में रंगा नजर आया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पत्रकारों के पूछे गए सवाल में क्या कहा सुनिये जबलपुर: शहर के 122 वर्ष पुराने पंडित लज्जा शंकर झा मॉडल उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को सांदीपनि सीएम राइज विद्यालय में परिवर्तित करने के प्रस्ताव का व्यापक विरोध शुरू हो गया है। विद्यालय के पूर्व छात्रों और मॉडेलियन परिवार ने शासन से इस फैसले पर पुनर्विचार कर हस्तक्षेप करने और विद्यालय का वर्तमान स्वरूप बनाए रखने की पुरजोर अपील की है।सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वर्ष 1904 में स्थापित यह ऐतिहासिक संस्थान जबलपुर की एक गौरवशाली शैक्षणिक धरोहर है। यहां से शिक्षा प्राप्त कर निकले विद्यार्थियों ने प्रशासनिक न्यायिक चिकित्सा और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में उच्च पदों पर सेवाएं देकर शहर का नाम रोशन किया है। पूर्व छात्रों का कहना है कि विद्यालय की मेरिट आधारित प्रवेश व्यवस्था और योग्य शिक्षकों की समृद्ध परंपरा ही इसकी विशिष्ट पहचान है जिसे जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में बरकरार रखा जाना चाहिए। जबलपुर: शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के तहत क्राइम ब्रांच और रांझी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक सियाज कार से दो युवकों मनीष कुमार रजक और आनंद श्रीवास गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से कुल 5 किलो 131 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 लाख 56 हजार 500 रुपए आंकी गई है।थाना प्रभारी रांझी उमेश कुमार गोल्हानी ने बताया कि पिपरिया निवासी कार चालक बालकिशन नागवंशी ने दोनों युवकों को डिंडौरी से जबलपुर तक लिफ्ट दी थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर जब कार की तलाशी ली तो आरोपियों के पास मौजूद बैगों से गांजे के पैकेट मिले। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है कि वे यह अवैध खेप कहां से और किससे लेकर आ रहे थे। जबलपुर: देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब परिवहन रोकने के दौरान थाना प्रभारी दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत के मामले में प्रदेश सरकार ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। संस्कारधानी जबलपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट कहा कि अपराधी चाहे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने घटना को अत्यंत गंभीर और दुखद बताते हुए अधिकारियों को पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोरतम वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।गौरतलब है कि खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी पुलिस टीम के साथ अवैध शराब से लदे एक वाहन को रोकने की कोशिश कर रहे थे तभी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से वे शहीद हो गए। पुलिस ने मौके से वाहन समेत करीब 1800 लीटर अवैध शराब जब्त की है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के साथ-साथ उन्हें संरक्षण देने वाले चेहरों की भूमिका भी जांच के दायरे में आएगी। फिलहाल पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जबलपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवनगर इलाके में एक अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले से शहर के विधिक जगत में सनसनी फैल गई है। पीड़ित अधिवक्ता रॉबिन जैन के अनुसार जब वे अपने कार्यालय में थे तब विजय सिंह और अंकुर पांडे ने उन्हें बुलाकर बंदूक की नोंक पर अवैध रूप से पैसों की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए तलवार बेसबॉल के डंडों और लात-घूंसों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे वे गंभीर रूप से लहूलुहान होकर गिर पड़े।गंभीर हालत में घायल अधिवक्ता को पहले साथी अधिवक्ताओं द्वारा विजयनगर और फिर कोतवाली थाने ले जाया गया जिसके बाद उन्हें तुरंत उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दुस्साहसिक घटना के बाद वकीलों में भारी आक्रोश है और उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों पर जल्द कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो कोतवाली थाने का घेराव किया जाएगा। जबलपुर: रांझी तहसील कार्यालय में अधिवक्ता राजेंद्र मिश्रा और रंजना दुबे के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। अधिवक्ता मिश्रा के समर्थन में आए रांझी लॉयर्स फोरम ने नगर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। फोरम ने रंजना दुबे द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों को अप्रमाणित बताते हुए कहा कि बिना सीसीटीवी फुटेज वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों की जांच किए किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है। साथ ही सोशल मीडिया पर अधिवक्ता के खिलाफ कथित भ्रामक व तथ्यहीन सामग्री प्रसारित करने वाले पुष्पराज सिंघर सहित अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की मांग की गई है। लॉयर्स फोरम ने पुलिस प्रशासन से किसी भी बाहरी दबाव में आए बिना दोनों पक्षों की निष्पक्ष जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई करने का आग्रह किया है।