नवा रायपुर के सेंध लेक में भारतीय वायुसेना की सारंग टीम ने शानदार हवाई प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं गृह मंत्री विजय शर्मा और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल भी मौजूद रहे। सारंग टीम के हेलीकॉप्टरों ने आसमान में एक से बढ़कर एक रोमांचक करतब दिखाए। इस नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक सेंध लेक पहुंचे। हेलीकॉप्टरों के शानदार तालमेल और हवाई करतबों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। महादेव सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर के पकड़े जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सीबीआई लगातार प्रयास कर रही थी कि सौरभ चंद्राकर को भारत लाया जाए। आरोपी का पकड़ा जाना बड़ी सफलता है। मुख्यमंत्री ने इस कार्रवाई के लिए सीबीआई और केंद्रीय एजेंसियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस कामयाबी के लिए सभी संबंधित एजेंसियां बधाई की पात्र हैं। जांजगीर-चांपा जिले के नैला में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई करीब 50 हजार रुपये कीमत की HF Deluxe बाइक बरामद की है। दोनों आरोपी रायपुर जिले के रहने वाले हैं जिन्हें तिल्दा के ग्राम नेवरा से पकड़ा गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली दौरे पर रवाना हो गए हैं। दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित रिन्यूएबल एनर्जी समिट 2026 में वे शामिल होंगे। रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि समिट में देश-विदेश के निवेशकों से मुलाकात होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ग्रीन एनर्जी के विषय पर चर्चा करेंगे। सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश की काफी संभावनाएं हैं। इस समिट के जरिए निवेशकों से संवाद होगा और प्रदेश में इस क्षेत्र के विकास के नए अवसर तलाशे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि समिट का लाभ छत्तीसगढ़ को भी मिलेगा। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के आरोपी सौरभ चंद्राकर को आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI ने कोर्ट से उसकी ट्रांजिट रिमांड मांगी है। इस दौरान जांच एजेंसी ने सौरभ का कथित फर्जी पासपोर्ट भी जब्त किया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए सवाल उठाए। उन्होंने दलील दी कि भारत सरकार ने ओमान को केवल मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत कार्रवाई की जानकारी दी थी ऐसे में CBI ने किस आधार पर गिरफ्तारी की? वहीं CBI ने जवाब में कहा कि गिरफ्तारी ओमान सरकार के नए आदेश के तहत की गई है जिसमें किसी विशेष जांच एजेंसी का उल्लेख नहीं है। इधर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी को जांच एजेंसियों की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि CBI और इंटरपोल के सहयोग से यह कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में संभव हुई है। विजय शर्मा ने उम्मीद जताई कि रायपुर की विशेष CBI कोर्ट में पेशी और पूछताछ के बाद मामले में कई अहम खुलासे होंगे।