Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
05-Nov-2026

राजधानी रायपुर में आज ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग SIR EVM और चुनाव आयोग को लेकर देशभर में लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों की वास्तविकता जनता तक पहुंचाने के लिए NDA और बीजेपी की ओर से पूरे देश में यह पदयात्रा आयोजित की जा रही है। सीएम साय ने कहा कि रायपुर में आयोजित पदयात्रा में वे भी शामिल होंगे। उन्होंने विपक्ष पर चुनाव प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को वास्तविक तथ्यों से अवगत कराना इस अभियान का उद्देश्य है। छत्तीसगढ़ में अरनब और मुरासु चक्रवात से हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा बयान दिया है। सीएम साय ने कहा कि सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि चक्रवात के कारण हुए नुकसान का सर्वे कराया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वे के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा और प्रभावित लोगों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। दिवाली और छठ पर्व पर ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए बिलासपुर रेल मंडल और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। साथ ही ट्रेन ऑन डिमांड यानी TOD स्पेशल के तहत कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे के मुताबिक बिलासपुर-भोपाल और शालीमार एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। वहीं दुर्ग-बरौनी-दुर्ग LTT-संतरागाछी पुणे-संतरागाछी-पुणे दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग और गोंदिया-पटना के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की संख्या वेटिंग लिस्ट बर्थ की उपलब्धता और ट्रेनों की मांग पर लगातार नजर रखी जा रही है। मांग के आधार पर आगे और स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा सकती हैं। यात्रियों को नियमित ट्रेनों के साथ स्पेशल और कनेक्टिंग ट्रेनों में भी सीट की उपलब्धता जांचने की सलाह दी गई है। आदिवासी आरक्षण के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आदिवासी परिषद की बैठक बुलाने और आरक्षण के मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने की मांग की है। बैज ने कहा कि आदिवासियों के आरक्षण पर खतरा मंडराना बेहद चिंताजनक है और 32 फीसदी आरक्षण की जगह 20 फीसदी आरक्षण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विधानसभा में आदिवासियों को 32 फीसदी आरक्षण देने का विधेयक सर्वसम्मति से पारित किया गया था जो अब भी राजभवन में लंबित है। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र दोनों जगह बीजेपी की सरकार है ऐसे में विधेयक लागू करने में क्या दिक्कत है। बैज ने मुख्यमंत्री से सभी आदिवासी नेताओं और राजनीतिक दलों के प्रमुखों की बैठक बुलाकर इस मुद्दे पर चर्चा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आदिवासी आरक्षण में किसी भी तरह की कटौती कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। घुसपैठियों के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र दोनों जगह बीजेपी की सरकार है फिर घुसपैठिए देश में प्रवेश कैसे कर रहे हैं। बैज ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से सवाल किया कि अब तक कितने घुसपैठिए पकड़े गए और कितनों को देश से बाहर किया गया इसका आंकड़ा सरकार सामने रखे। दीपक बैज ने कहा कि घुसपैठियों के नाम पर राजनीति करने के बजाय सरकार को ठोस आंकड़े बताने चाहिए। SIR को लेकर उन्होंने बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर लगातार लड़ाई लड़ रही है। बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ’ यात्रा पर भी बैज ने सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य और केंद्र दोनों में बीजेपी की सरकार है ऐसे में लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी किसकी है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और आम जनता लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है।