Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
05-Nov-2026

एमपी में 1 लाख से ज्यादा सफाईकर्मी हड़ताल पर भाजपा विधायक ने सड़क पर लगाई झाड़ू की सफाई दिवाली से पहले मध्य प्रदेश के एक लाख से भी ज्यादा सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। बुधवार को भोपाल समेत कई शहरों में सफाई नहीं हुई। गुरुवार को भी डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाली गाड़ियां नहीं पहुंचेंगी। यानी घरों से कचरा नहीं उठेगा। विदिशा के सिरोंज में हड़ताल के कारण सड़कों पर कचरा फैल गया। लोगों की परेशानी देखते हुए विधायक उमाकांत शर्मा बुधवार रात खुद सड़क पर उतरे और करीब दो घंटे तक झाड़ू लगाकर सफाई की। राज्यसभा के 3 सांसदों को हाईकोर्ट का आखिरी मौका मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने तीन राज्यसभा सांसदों को अपना पक्ष रखने का आखिरी मौका दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में जवाब दाखिल नहीं करने पर उनका जवाब पेश करने का अधिकार समाप्त कर दिया जाएगा। कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन की चुनाव याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस बीपी शर्मा की एकलपीठ ने बुधवार को यह सख्त रुख अपनाया। मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी। बीटीआर में बाघ के हमले से चरवाहे की मौत उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ के हमले से एक चरवाहे की मौत हो गई। बुधवार को मवेशी चराने जंगल गए चरवाहे का शव देर रात मिला। उसके पैर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक तौर पर बाघ के हमले में मौत होने की आशंका जताई जा रही है। महाकाल के आंगन से होगी दिवाली की शुरुआत: पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत सबसे पहले भगवान महाकाल के आंगन से होगी। शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में परंपरानुसार विशेष पूजन किया जाएगा। पुजारी-पुरोहित भगवान महाकाल के साथ धन कुबेर और चांदी के सिक्कों का पूजन-अभिषेक करेंगे।बाबा महाकाल को चांदी का सिक्का भी अर्पित किया जाएगा। इस दौरान सुबह भस्म आरती में विशेष पूजन होगा। पंडे-पुजारी गर्भगृह में फुलझड़ी जलाकर दीपावली पर्व की शुरुआत करेंगे। MP में बढ़ेगी ठंड 2 डिग्री लुढ़केगा पारा इस बार दीपावली और धनतेरस के दिन मौसम साफ रहेगा। 5 से 8 नवंबर तक मध्य प्रदेश के किसी भी जिले में आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है। भोपाल-इंदौर में धूप खिलेगी। ग्वालियर उज्जैन-जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश होने का अनुमान नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले एक सप्ताह से प्रदेश में तूफान अर्नब और मुरासु का असर रहा है।