Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
26-Oct-2026

दावा आमिर खान थे शूटरों का असली निशाना टाइगर श्रॉफ को बनाया टारगेट मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में जांच के दौरान नया दावा सामने आया है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस सूत्रों का कहना है कि 20 सितंबर को हरियाणा से मुंबई आए शूटरों का असली निशाना अभिनेता आमिर खान थे। दावा है कि शूटरों ने आमिर खान के बंगले की तीन बार रेकी की लेकिन शूटिंग और सुरक्षा व्यवस्था के चलते उन तक पहुंचना मुश्किल था। इसके बाद उन्होंने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाया जो अक्सर जुहू के एक पार्क में फुटबॉल खेलने आते थे। इस मामले में पुलिस जांच जारी है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म रामायण का नया गाना मंगल रंग रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। एआर रहमान के संगीत से सजे इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने आवाज दी है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग गाने की धुन में कव्वाली और सूफी संगीत के प्रभाव को लेकर आलोचना कर रहे हैं। वहीं राम और सीता के विवाह के दृश्य में दिखाई गई रस्म पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दृश्य में हल्दी नहीं बल्कि पारंपरिक चुमावन रस्म दिखाई गई है। उत्तराखंड में गायक दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस के दौरान हुए विवाद के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने माफी मांग ली है। जानकारी के मुताबिक मंत्री ने फोन पर गायक से बातचीत कर घटना पर अफसोस जताया। इससे पहले परफॉर्मेंस रोककर मंत्री ने कथित तौर पर दलेर मेहंदी से कहा था कि वे शराब पीकर गाना गा रहे हैं। इस घटना को लेकर विवाद हुआ था। वहीं गायक मीका सिंह की टीम ने मंत्री की माफी का स्वागत करते हुए कहा कि कलाकारों के सम्मान और गरिमा की रक्षा करना जरूरी है। विद्युत जामवाल ने शेयर किया जान बचाने का वीडियो ट्रोलिंग के बीच चर्चा में आए अभिनेता अभिनेता विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो साझा किया है जिसमें वह एक व्यक्ति की जान बचाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो फिल्म बुलेट राजा की शूटिंग के दौरान का है। वीडियो में एक व्यक्ति गहरी और कांटेदार ढलान से नीचे गिर जाता है जिसके बाद विद्युत उसे बचाने के लिए नीचे उतरते हैं। हाल ही में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना को लेकर विद्युत ने लोगों की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि गोलीबारी के दौरान कोई आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर सकता था। इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा था। सारा अली खान ने किए केदारनाथ के दर्शन बर्फबारी के बीच पहुंचीं धाम बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने रविवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह हेलिकॉप्टर से धाम पहुंचीं और करीब आधे घंटे तक दर्शन के लिए कतार में खड़ी रहीं। इस दौरान वहां बर्फबारी हुई और कड़ाके की ठंड के बीच वह ठिठुरती नजर आईं। सारा ने अपने दोस्तों के साथ केदारनाथ के रक्षक बाबा भुकुंट भैरव के भी दर्शन किए। इससे पहले श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से गैर-सनातनियों के प्रवेश और आस्था संबंधी शपथपत्र को लेकर चर्चा हुई थी। बाद में समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा था कि सनातन धर्म में आस्था रखने वाले सभी लोगों का स्वागत है।