Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
26-Oct-2026

राहुल गांधी मानहानि मामले में दोषमुक्त अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी हो गए हैं। सुलतानपुर कोर्ट ने फैसला सुनाया है।यह मुकदमा कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी की प्रेस वार्ता से संबंधित है। जिसमें आरोप है कि तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह के संबंध में एक विवादित बयान दिया था। इसी बयान से आहत होकर स्थानीय भाजपा नेता विजय मिश्रा ने दीवानी न्यायालय में परिवाद दाखिल किया। गवाहों व आरोपित के बयान के बाद प्रकरण कांग्रेस नेता की आवाज मिलान के बिंदु पर उच्च न्यायालय तक गया लेकिन परिवादी की याचिका निरस्त हो गई। जामिया में 20 साल बाद छात्रसंघ चुनाव का आदेश दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में करीब 20 साल बाद छात्रसंघ चुनाव कराने का आदेश जारी किया गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सोमवार को कहा कि छात्रसंघ के संविधान को मंजूरी मिलने के 15 दिन के भीतर चुनाव कराए जाएंगे। प्रशासन ने प्रदर्शन के दौरान छात्रों को जारी सस्पेंशन और कारण बताओ नोटिस रद्द करने का फैसला लिया है। साथ ही आंदोलन के दौरान सुरक्षाकर्मियों के व्यवहार की जांच के लिए कमेटी बनाने का भी आश्वासन दिया। हैदराबाद में गर्मी जैसा जलसंकट 233% बढ़ी टैंकरों की मांग तेलंगाना के हैदराबाद में मानसून बीतने के महज 17 दिन बाद ही गर्मियों जैसा जलसंकट खड़ा हो गया है। शहर में आमतौर पर मार्च से पानी के टैंकरों की मांग बढ़ती थी लेकिन इस बार अक्टूबर में ही रोजाना 8 हजार टैंकर बुक हो रहे हैं।जल बोर्ड के मुताबिक अक्टूबर में अब तक 62565 टैंकर बुक हुए जबकि पिछले साल इसी दौरान 18806 बुकिंग हुई थीं। यानी मांग 233% बढ़ गई है। कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: महाराष्ट्र के नाशिक में रविवार को 517 श्रद्धालुओं ने एक साथ शंख बजाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाया। यह कार्यक्रम गोदावरी नदी के किनारे हुआ। यह आयोजन सिंहस्थ कुंभ मेले के ध्वजारोहण समारोह से पहले किया गया। प्रतिभागियों ने पांच मिनट 30 सेकंड तक शंख बजाए। आयोजकों के मुताबिक कार्यक्रम के लिए चेन्नई से खास तौर पर प्रमाणित शंख मंगाए गए थे। चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब तेजी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक यह 28 अक्टूबर की सुबह तक तट के पास पहुंच सकता है। इस दौरान इसके भीषण तूफान में बदलने की आशंका है। इस दौरान 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। लूला दा सिल्वा चौथी बार ब्राजील के राष्ट्रपति बने ब्राजील में 80 साल के लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने चौथी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थक फ्लावियो बोल्सोनारो को हराया है। लूला ने 2022 के चुनाव में फ्लावियो के पिता और ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को भी हराया था।