Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
24-Oct-2026

अब फाइलों से नहीं गांवों में दिखेगा विकास 100 गांवों में तैनात होंगे अफसर पटेलों का सरकार को अल्टीमेटम एक माह में हक दो वरना प्रदेशभर में होगा आंदोलन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान पाने योग में बच्चे दिखा रहे करतब नक्सल प्रभावित रहे बैहर-बिरसा के 100 गांवों में विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए प्रशासन अब सीधे मैदान में उतरेगा। अगले 14 दिनों तक चलने वाले विशेष अभियान में गांवों की बुनियादी सुविधाओं अधूरे विकास कार्यों और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की पड़ताल होगी। कलेक्टर आदित्य सिंह ने अधिकारियों को साफ संदेश दिया है कि अब केवल कागजों पर प्रगति दिखाने से काम नहीं चलेगा बल्कि गांव पहुंचकर वास्तविक स्थिति देखनी होगी और लंबित कार्यों को तय समयसीमा में पूरा कराना होगा। पेयजल शिक्षा आंगनवाड़ी इंटरनेट और सोलर लाइट जैसी सुविधाओं पर विशेष जोर रहेगा। वहीं निरीक्षण के दौरान कुल्पा गांव में कृषि विस्तार अधिकारी के नहीं पहुंचने का मामला सामने आने के बाद कृषि विभाग को मैदानी सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पंचायतों में उपेक्षा अधिकारों में कटौती और शासन के निर्देशों की कथित अनदेखी से नाराज ग्रामीण पटेल कल्याण संघ ने अब सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। संगठन ने प्रदेश सरकार को एक माह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि इस अवधि में मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो ग्रामीण पटेल प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए सडक़ों पर उतरेंगे। संगठन की लड़ाई केवल मानदेय तक सीमित नहीं है बल्कि ग्रामीण पटेलों के अधिकार पद की पहचान और पंचायतों में सम्मानजनक भागीदारी बहाल कराने की है। शनिवार को बालाघाट के बस स्टैंड स्थित धर्मशाला में आयोजित बैठक में जिलेभर से पहुंचे पटेलों महिला पटेलों और मुकद्दमों ने अपनी समस्याएं रखीं और आंदोलन की रणनीति तैयार की। जिला शिक्षा विभाग द्वारा स्थानीय उत्कृष्ट स्कूल के सभागार में 23 से 25 अक्टूबर तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के 10 संभागों से करीब 360 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न योगासनों का शानदार प्रदर्शन किया। उनका लक्ष्य आगामी राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में स्थान हासिल करना है। 26 अक्टूबर की सुबह से बालक वर्ग की प्रतियोगिता उत्कृष्ट स्कूल सभागार और बालिका वर्ग की प्रतियोगिता सांदीपनी स्कूल सभागार में शुरू हुई। सांदीपनी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में नेहरू स्पोर्टिंग क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश पाठक अनुराग चतुरमोहता अजय मिश्रा और तपेश असाटी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी सफलता की कामना की। वॉलीबॉल खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में होगी जिसमें जिले के बालक और बालिका वर्ग की दो दर्जन से अधिक टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 से बंद पड़ी वॉलीबॉल प्रतियोगिता को दोबारा शुरू करने की पहल की गई है। इसके साथ ही वर्ष 2027 में जिले में ऑल इंडिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित करने की भी योजना है। पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश पाठक सचिव अनुराग चतुरमोहता सहित अन्य पदाधिकारी और वॉलीबॉल कोच सुधीर तोमर मौजूद रहे। बालाघाट शहर में जीतो लेडिस विंग के तत्वावधान में 23 अक्टूबर से उड़ान 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। निजी लॉन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इसमें जिले के अलावा अन्य जिलों और राज्यों की महिलाओं द्वारा संचालित स्टॉल लगाए गए हैं। यहां ज्वेलरी साड़ी कुर्ती कपड़ों सहित विभिन्न उत्पाद उपलब्ध हैं। आयोजन समिति की पदाधिकारियों ने बताया कि दो वर्ष पहले भी इस तरह का आयोजन किया गया था। नई कार्यकारिणी में स्वीटी वैद्य को अध्यक्ष रोमा जैन और सीमा जैन को उपाध्यक्ष तथा स्मिता जैन और रुचिका चौरडिया को मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम में राजस्थान के पांच कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे रहे हैं। विभिन्न समाजों की संस्कृति और पारंपरिक परिधानों को प्रदर्शित करने के लिए भी आयोजन किए जा रहे हैं।