Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
25-Oct-2026

15 लाख के जेवरों के साथ अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार साथी फरार मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने कांग्रेस का आंदोलन रहेगा जारी: विमल शाह 5 नवंबर तक चलेगा भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ अभियान जंगल में चल रहा था कच्ची शराब बनाने का धंधा पुलिस ने 1500 किलो महुआ लहान किया नष्ट टाउन हॉल में सजी ‘Echoes of Satpura ’ कला प्रदर्शनी चंदनगांव में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चोरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने रीवा निवासी पुष्पेंद्र उर्फ सोनू कुशवाहा (28) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 15 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए गए हैं। 30 सितंबर को संतोष फरकारे के घर चोरी हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को सिवनी से पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ चोरी सहित आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वारदात में शामिल दूसरा आरोपी विकास उर्फ बहादुर सिंह अभी फरार है। पुलिस अधीक्षक ने मामले का खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। शहर के ग्राम सर्रा के वार्ड क्रमांक 35 में रविवार को जिला क्षत्रिय मराठा समाज के प्रस्तावित छत्रपति शिवाजी महाराज सामाजिक भवन का भूमिपूजन सांसद विवेक बंटी साहू ने किया। उन्होंने भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा करते हुए समाज के लोगों से भी सहयोग की अपील की। समाज अध्यक्ष प्रवीण काटकर ने कहा कि यह भवन सामाजिक एकता संस्कार और विभिन्न आयोजनों का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी सदस्य एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। 2 जिला कांग्रेस के पर्यवेक्षक विमल शाह ने राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्त के फैसलों से मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। शाह ने कहा कि 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की रैली में छिंदवाड़ा सहित देशभर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान उन्होंने महंगाई बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। 3 भाजपा ने 5 नवंबर तक चलने वाले देशव्यापी ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर जिला स्तर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर दी है। जिला भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में अभियान के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि अभियान के तहत लोकतांत्रिक संस्थाओं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर जनता के बीच जागरूकता बढ़ाई जाएगी। अभियान के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस पदयात्रा नागरिक गोष्ठी युवा संवाद और सोशल मीडिया के जरिए प्रचार किया जाएगा। 4 लावाघोघरी थाना क्षेत्र की सांवरी चौकी पुलिस ने ग्राम अंबामाली के जंगल में नाले के पास अवैध महुआ कच्ची शराब बनाने के ठिकाने पर कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर लावारिस हालत में मिली तीन हाथ भट्टियों की सामग्री और करीब 1500 किलो महुआ लहान नष्ट किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में सांवरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दुर्गेश तिवारी सहित पुलिस स्टाफ की भूमिका रही। छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में बनेंगे 50 आंगनवाड़ी भवन 5 सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में 50 नए आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण को स्वीकृति मिली है। महिला एवं बाल विकास संचालनालय भोपाल ने छिंदवाड़ा जिले में 44 और पांढुर्णा में 6 भवनों के निर्माण की मंजूरी दी है।सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से आंगनवाड़ी भवनों की मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया से चर्चा और पत्राचार के बाद यह स्वीकृति मिली है। नए भवन बनने से बच्चों और ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। सांसद ने कहा कि अन्य भवनविहीन आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए भी स्वीकृति दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मकान के पास खून से सना मिला युवक का शव हत्या की आशंका 6 उमरेठ थाना क्षेत्र के ग्राम मुजावर पश्चिम रैयत में मकान के पास जयसिंह उईके का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। परासिया एसडीओपी आशंका उपाध्याय के अनुसार युवक के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। टाउन हॉल में सजी ‘Echoes of Satpura ’ कला प्रदर्शनी 7 शहर के टाउन हॉल में सतपुड़ा आर्ट ग्रुप की ओर से आयोजित ‘Echoes of Satpura 2026’ कला प्रदर्शनी में 11 कलाकारों की हस्तनिर्मित पेंटिंग्स आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। प्रदर्शनी में चित्रकला की विभिन्न शैलियों के माध्यम से कलाकारों ने अपनी प्रतिभा और भावनाओं को रंगों में उकेरा है। डिजिटल दौर में हाथों से बनी कलाकृतियों को प्रोत्साहित करने वाली इस प्रदर्शनी को कला प्रेमियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। आयोजकों की योजना आगामी तीन माह में एक और प्रदर्शनी आयोजित करने की है ताकि स्थानीय कलाकारों विशेषकर बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल सके। छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर बनेगा मराठा समाज का भवन 8 शहर के ग्राम सर्रा के वार्ड क्रमांक 35 में रविवार को जिला क्षत्रिय मराठा समाज के प्रस्तावित छत्रपति शिवाजी महाराज सामाजिक भवन का भूमिपूजन सांसद विवेक बंटी साहू ने किया। उन्होंने भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा करते हुए समाज के लोगों से भी सहयोग की अपील की। समाज अध्यक्ष प्रवीण काटकर ने कहा कि यह भवन सामाजिक एकता संस्कार और विभिन्न आयोजनों का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी सदस्य एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। लक्षित खंडैत ने जीते तीन पदक राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में चयन 9 भोपाल में आयोजित 31वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में छिंदवाड़ा के लक्षित खंडैत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने 64वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता की स्पीड स्केटिंग स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया है। लक्षित की सफलता पर जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन प्रशिक्षकों खेल अधिकारियों और परिजनों ने बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। राज्य कर्मचारी संघ की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली सहित कई मांगों पर चर्चा 10 मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुई। संभागीय अध्यक्ष सतीश गोंडाने और जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा की उपस्थिति में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में लंबित 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता पुरानी पेंशन बहाली शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने वरिष्ठता बहाली वेतनमान में समानता और क्रमोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने की रूपरेखा तय की गई।