Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
26-Oct-2026

मुरुगन की सीट पर आज से नामांकन केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। भाजपा में इस सीट के लिए कई दावेदारों के नाम चर्चा में हैं। मुरुगन अप्रैल 2024 में मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य बने थे। उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक था लेकिन इस्तीफे के बाद यह सीट रिक्त हो गई। अब उपचुनाव के जरिए इस सीट पर नए सदस्य का चयन होगा। दिव्या अहिरवार से मिलने पन्ना जेल पहुंचे जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी एवं प्रदेश सह प्रभारी श्री रणविजय सिंह लोचव जी ने पन्ना में केन-बेतवा परियोजना के खिलाफ आंदोलन करने पर करीब 26 दिनों से जेल में बंद दिव्या अहिरवार से मुलाकात की। अपने हक़ और जल-जंगल-जमीन की लड़ाई लड़ रहे आदिवासियों की आवाज़ दबाने के लिए पुलिस पूरी ताकत लगा रही है। छोटे-छोटे बच्चों तक को जेल में डाला जा रहा है। सीएम बोले-सेंधवा में खुपसदेव लोक बनाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा विधानसभा क्षेत्र में 14 घंटे से अधिक समय बिताया। रविवार शाम 6 बजे वे जामली स्थित गायत्री धाम पहुंचे। यहां छात्र संवाद पूजन मलखंब प्रदर्शन और शरद उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। असली सोने के मोती दिखाकर किसान से 20 लाख ठगे उज्जैन में खुदाई के दौरान एक किलो सोना मिलने का झांसा देकर एक किसान से 20 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले किसान को असली सोने के दो मोती दिखाकर भरोसे में लिया। इसके बाद उसे उज्जैन बुलाया और सोने जैसे दिखने वाले आभूषणों की थैली देकर 20 लाख रुपए ले लिए। कुछ देर बातचीत में उलझाने के बाद आरोपी आभूषणों की थैली भी वापस लेकर इंदौर रोड की तरफ भाग गए। किसान की शिकायत पर नीलगंगा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बार करवा चौथ पर MP में भारी बारिश मध्य प्रदेश में इस बार करवा चौथ पर चांद के दीदार मुश्किल हो सकते हैं। मौसम केंद्र (IMD) की अनुसार- 29 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में आंधी गरज-चमक बारिश और बादल वाला मौसम रहेगा। पूर्वी हिस्से के 17 जिलों में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है।