भागवत बोले- भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत में भी बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश हो रही है। दुनिया में ऐसी शक्तियां हैं जो भारत को दबाना चाहती हैं। उनका मकसद सत्ता परिवर्तन कर हालात सुधारना नहीं बल्कि अपने पिट्ठू बैठाना है।भागवत मंगलवार को नागपुर संघ मुख्यालय में आयोजित विजयादशमी उत्सव में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग भारत और हिंदू समाज को तोड़ना चाहते हैं और उन्हें ऐसे नेताओं का भी समर्थन मिलता है। CJP नेता सौरव-आशुतोष केस की जांच क्राइम ब्रांच करेगी दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका के खिलाफ दर्ज मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। दोनों पर आरोप है कि वे निजी परिसर से होते हुए जंतर-मंतर पहुंचे जहां प्रदर्शन पर रोक लगाई गई थी। इससे पहले दास और रांका की न्यायिक हिरासत सोमवार को दो दिन बढ़ा दी गई। सोमवार देर रात स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) की ऑर्डर कॉपी सामने आई। मजिस्ट्रेट रितु राज ने कहा कि दास और रांका के व्यवहार से लगता है कि वे कानून का सम्मान नहीं करते। इससे शांति और व्यवस्था बिगड़ने का खतरा भी है।\ मणिपुर में चौबीस घंटे में 4 लोगों की हत्या: मणिपुर में 24 घंटे के भीतर हिंसा की 2 घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई। सोमवार सुबह इम्फाल ईस्ट और कांगपोकपी जिलों की सीमा के पास लकड़ी लेने गए लोगों पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हुए और 3 लोग लापता बताए गए हैं। घटना से नाराज लोगों ने इम्फाल में मुख्यमंत्री के आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। राजस्थान के सवाई माधोपुर में तेज बारिश अरब सागर से आ रही हवाओं के कारण राजस्थान में बेमौसम बारिश हो रही है। आज भी 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। सवाई माधोपुर में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। तापमान में गिरावट आई है जिससे ठंडक बढ़ गई है।मध्यप्रदेश के भोपाल इंदौर उज्जैन ग्वालियर नर्मदापुरम और सागर समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। इसकी वजह साइक्लोनिक और ट्रफ है। अगले 4 दिन यानी 23 अक्टूबर तक बारिश का दौर रहेगा। करोड़ों का महल फिर भी सऊदी प्रिंस बंकर में छिपे: वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान हूती विद्रोहियों के हमले के डर से बंकरों वाले महल में रहने को मजबूर हैं। उनके पास करोड़ों का महल है लेकिन बढ़ते हमलों के डर से उन्हें बार-बार अपना ठिकाना बदलना पड़ रहा है। बीते कुछ समय में हूतियों ने सऊदी पर हमले बढ़ा दिए हैं। इसी महीने रियाद एयरपोर्ट को 20 बार निशाना बनाया गया। इसके चलते एयरपोर्ट बंद है और उड़ाने रद्द हैं।