जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला 40 घायल देवास जिले के राजोदा गांव में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें से 11 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिग्विजय की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा...सपत्नीक किया शिवलिंग का पूजन: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा 20 अक्टूबर को उज्जैन से शुरू हो रही है। यात्रा से पहले दिग्विजय सिंह पत्नी अमृता सिंह के साथ पार्थिव शिवलिंग का पूजन किया। करीब 950 किमी की यह यात्रा लगभग 70 दिन में अयोध्या के राम मंदिर पहुंचेगी। 15 मौतों के बाद 50 लाख का कारोबार ठप ग्वालियर के सातऊ गांव स्थित शीतला माता मंदिर में हर साल अष्टमी और नवमी पर लाखों श्रद्धालु पहुंचते थे। मेले में खिलौने प्रसाद झूले और गृहस्थी के सामान की दुकानों पर खूब खरीदारी होती थी लेकिन इस बार सन्नाटा पसरा है। 17 अक्टूर की रात हुए ट्रक हादसे में 15 लोगों की मौत के बाद मेले की रौनक गायब है दुकानदारों का दावा है कि दो दिन में करीब 50 लख रुपए का कारोबार अप हो गया यहां तक की दरबार बंद होने की अफवाह से यहां आने वाले श्रद्धालु भी काम हो गए है छतरपुर के मातवाना मोहल्ले में पंडाल के पास फायरिंग छतरपुर के मातवाना मोहल्ले में दुर्गा पंडाल के पास फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी युवक का हाथ में कट्टा लहराते हुए वीडियो भी सामने आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इंदौर में 121 भोपाल में 105 फीट ऊंचा रावण जलेगा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा मध्य प्रदेश में आज मनाया जाएगा। इंदौर में 121 भोपाल में 105 और उज्जैन में 101 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। प्रदेश के कई शहरों में बारिश का अलर्ट है। इसे देखते हुए दशहरा उत्सव समितियों ने पुतलों को बचाने के लिए खास इंतजाम किए हैं।