Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
10-Oct-2026

अभिजीत दीपके यूट्यूबर ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक कस्टडी में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया है। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर बुलाए गए पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम के घर से ही हिरासत में लिया गया। इसके अलावा 600 अन्य समर्थकों को भी राजधानी के अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। उत्तराखंड के कोटद्वार में गाड़ियां बहीं हरिद्वार में ओले गिरे देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में शुक्रवार को रुक-रुककर बारिश हुई। छह जिलों में बड़े-बड़े ओले भी गिरे। पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में तेज बारिश के कारण सड़कों पर खड़ी स्कूटी और बाइक समेत कई गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। हरिद्वार में ओले गिरने से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए।वहीं रामनगर में पर्यटकों की चलती इलेक्ट्रिक कार पर पेड़ गिर गया। चमोली में बद्रीनाथ हाईवे और पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मार्ग समेत कई सड़कों पर मलबा और पेड़ गिरने से आवाजाही प्रभावित हुई। जोशीमठ में बारिश का पानी और मलबा घरों में घुस गया। राहुल गांधी के छात्रों की गूंज की दक्षिण में एंट्री:चेन्नई में छठवां कार्यक्रम राहुल गांधी आज चेन्नई में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के छठे कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। कोटा देहरादून प्रयागराज पुणे और इंदौर के बाद यह कार्यक्रम पहली बार दक्षिण भारत में हो रहा है। ‘यूथ इन इंडिया 2022’ की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण भारत में 15 से 29 साल के करीब 7.5 करोड़ युवा हैं। जिन पर राहुल का फोकस रहेगा। राहुल इस अभियान में शिक्षा बेरोजगारी प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और युवाओं पर बढ़ते दबाव जैसे मुद्दे उठा रहे हैं। मणिपुर में महिला की गोली मारकर हत्या कुकी और नगा समुदाय में हिंसा भड़की मणिपुर के कामजोंग जिले में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों के मुताबिक घटना शुक्रवार रात करीब 9:35 बजे जिले के कुकी बहुल चस्साद में हुई। यह नगा बहुल इलाका है। पांच बच्चों की मां महिला को गर्दन के पास गोली लगी थी। हत्या के बाद कुकी और नगा सशस्त्र समूहों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारियों के अनुसार शनिवार सुबह भी गोलीबारी जारी थी। ट्रम्प ने नोबेल नहीं मिलने पर नाराजगी जताई ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर एक बार फिर नाराजगी जताई है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि यह पुरस्कार उन्हें नहीं देकर नॉर्वे ने अपने ऊपर ऐसा दाग लगा लिया है जो कभी नहीं मिटेगा। ट्रम्प ने इस फैसले को शर्मनाक और अपमानजनक बताते हुए कहा कि उन्हें हर जंग रोकने के लिए आठ बार पुरस्कार मिलना चाहिए था।इस साल नोबेल शांति पुरस्कार दक्षिण अफ्रीका की पूर्व UN मानवाधिकार प्रमुख नवी पिल्ले को दिया गया है। ट्रम्प ने कहा कि उन्हें कोई नहीं जानता।