CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन में हिंसा की जांच दोबारा होगी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 20 जुलाई को राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की हालात की जांच के लिए एक नई FIR दर्ज की है। सूत्रों का दावा है कि जांच में यह पता लगाया जाएगा कि हिंसा के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं थी। उकसाने वालों की पहचान की जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि क्या यह पहले से रची गई सोची-समझी साजिश थी। विरोध प्रदर्शन का शुक्रवार को चौथा दिन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन का शुक्रवार को चौथा दिन है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक INDIA ब्लॉक के सांसद आज दोपहर 3 बजे संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में बैठक करेंगे। इसके बाद विपक्षी सांसद गृह मंत्री पीएम आवास सेवा तीर्थ या उपराष्ट्रपति आवास की ओर मार्च कर सकते हैं। विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए 10 अक्टूबर का समय मांगा है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक मुलाकात के लिए पहला 2 अक्टूबर को समय मांगा गया था। समय नहीं मिलने पर राष्ट्रपति भवन तक प्रदर्शन किया जा सकता है। अमेरिका में 2 लाख भारतवंशी वोटर्स के नाम कटे अमेरिका की वोटर लिस्ट से 2 लाख भारतीय मूल के वोटर्स का नाम कट गया है। इन लोगों के नाम उन 26 राज्यों में काटे गए हैं जहां ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी की सरकार है।अमेरिका में करीब 21 लाख भारतवंशी वोटर्स हैं। 3 नवंबर को मिडटर्म चुनाव होने हैं। इन चुनावों में ट्रम्प की पार्टी को हार का डर सता रहा है। इसकी एक वजह भारतीय मूल के वोटरों का रुझान है जो हमेशा से उनकी विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर रहा है। बंगाल में टीएमसी-कांग्रेस साथ फिर भी भाजपा आगे चार राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझानों में बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर भाजपा आगे है। तमिलनाडु की दोनों मदुरंतकम और धारापुरम सीटों पर सीएम विजय की पार्टी TVK बढ़त बनाए हुए है। वहीं असम की नगांव लोकसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। इन सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था। यूपी के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हुआ मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हुआ है। इसके चलते राज्य में मौसम फिर से बदल गया है। लखनऊ में गोमती नदी उफान पर है। इससे करीब 10 गांव बाढ़ में घिर गए हैं। 40 हजार से ज्यादा घर आधे से ज्यादा डूबे हुए हैं। 3 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित है।