Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
09-Oct-2026

कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पुरानी बस्ती के सिंधी मोहल्ले में आरोपी बलराम जज्ञासी के मकान के पास बने गोदाम में दबिश दी। तलाशी के दौरान बिक्री के उद्देश्य से अवैध रूप से रखे गए विभिन्न कंपनियों के पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने पटाखों के 18 कार्टून जब्त किए हैं जिनकी बाजार कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। MSP को लेकर किसान संगठनों के प्रदर्शन पर बीजेपी सांसद संतोष पांडे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में कई अहम फैसले लिए हैं। संतोष पांडे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ करने और अंतर की राशि देने जैसे कदम किसानों के हित में उठाए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि देश में MSP बढ़ाने का काम बीजेपी सरकार ने किया है। सांसद ने कहा कि किसानों की अपनी समस्याएं और मांगें होती हैं जिन पर सरकार सहृदयता से विचार कर रही है। बिलासपुर जिले में सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कुछ वीडियो को लेकर विवाद सामने आया है। शिफा मैथ्यू नाम की महिला के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर हिंदू संगठनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि वीडियो में गरबा और धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े कंटेंट के साथ सिगरेट और अन्य आपत्तिजनक चीजें दिखाई गईं जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। शिकायत के बाद पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की है। मामले में पुलिस की जांच जारी है। गरियाबंद जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ देवभोग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 18 किलो गांजा बरामद हुआ है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी ईको कार में गांजा लेकर जा रहे थे। इसी दौरान देवभोग थाना क्षेत्र के खुटगांव चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान उन्हें पकड़ा गया। प्रारंभिक जांच में ओडिशा से गांजा लाकर देवभोग के रास्ते बिलासपुर ले जाने की बात सामने आई है। गिरफ्तार दोनों आरोपी बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने गांजा और वाहन जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं और नेटवर्क की जांच की जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार के उत्तर प्रदेश से बिजली खरीदने की चर्चा को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधा है। बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ खुद बिजली का उत्पादन करता है इसके बावजूद दूसरे राज्य से बिजली खरीदने का फैसला समझ से परे है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के इस कदम से प्रदेश की जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। बैज ने कहा कि पहले से ही बिजली की दरें बढ़ी हुई हैं और सरकार महंगाई बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार बिजली व्यवस्था निजी कंपनियों को सौंप रही है।