Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
07-Oct-2026

किताबें समाज का दर्पण साहित्य से दुनिया जानेगी कॉर्बेट की कहानी रामनगर के कॉर्बेट लैंडस्केप में आयोजित लिटरेचर फेस्टिवल में उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि किताबें समाज का दर्पण होती हैं और आने वाली पीढ़ियों को इतिहास संस्कृति व विरासत से जोड़ती हैं। उन्होंने कहा कि यह फेस्टिवल कॉर्बेट की प्राकृतिक सांस्कृतिक और जैव विविधता की कहानी देश-दुनिया तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। फेस्टिवल में लेखक नेचर गाइड नेचुरलिस्ट और स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रतिभागियों को कॉर्बेट से जुड़े अनुभवों को कविता कहानी और साहित्य के जरिए व्यक्त करने का अवसर भी मिला। आयोजन को प्रकृति और साहित्य के बीच संवाद की महत्वपूर्ण पहल बताया गया। एसआईआर (SIR) विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सवाल खड़ा करते हुए विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रही है। देश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं वोट चोरी के आरोप के साथ ही SIR में गड़बड़ी का आरोप लगाया जा रहा है। भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता अनुकृति गुसाई ने कहा कि वोटर लिस्ट में उन व्यक्तियों के नाम काटे गए हैं जिनका दो जगह पर नाम और जिनकी मृत्यु हो चुकी है या नाम में गड़बड़ी है उनका नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं और अगर किसी व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट गायब है। उन्हें फॉर्म सिक्स भरने के बाद वोटर लिस्ट में शामिल किया जा रहा है लेकिन विपक्ष सिर्फ भ्रामक प्रचार करने का प्रयास किया जा रहा l रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में एक युवक का अवैध तमंचे से फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक खेत के किनारे तमंचा निकालकर उसमें कारतूस लोड करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह आसमान की ओर तमंचा तानकर हर्ष फायरिंग करता है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है। घटना ने अवैध हथियारों के खुले प्रदर्शन पर सवाल खड़े किए हैं। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय 120वें अखिल भारतीय किसान मेले का गांधी हाल में समापन हुआ। समारोह में सांसद अजय भट्ट किसान आयोग के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नामधारी समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कुलपति डॉ. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने अतिथियों का स्वागत किया। किसान मेले में 675 स्टॉल लगाए गए थे जहां विश्वविद्यालय द्वारा उत्पादित बीज और पौध सामग्री की करीब 2 करोड़ रुपये की बिक्री हुई। मेले में लगभग पौने दो लाख लोगों ने हिस्सा लिया। समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं और स्टॉल के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सितारगंज के पाल कॉलेज में पूर्व विधायक नारायण पाल द्वारा आयोजित बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाए। हरीश रावत ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता के मिले समर्थन को अब बदलाव में बदलने का समय आ गया है। उन्होंने आगामी चुनाव में एकजुट होकर बदलाव की दिशा तय करने की अपील की। रावत ने सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और क्षेत्र के विकास की बात कही। उन्होंने राहुल गांधी के चुनावी पारदर्शिता और कथित वोट चोरी के मुद्दे का भी जिक्र किया। छात्र नेताओं को सम्मानित किया गया। उत्तराखंड कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक समन्वय को लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने 1 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पत्र लिखकर उनकी प्रस्तावित यात्रा आगे नहीं बढ़ाने की अपील की थी। उन्होंने चुनाव से पहले पार्टी में एकजुटता और कार्यक्रमों से पहले प्रदेश नेतृत्व से चर्चा की जरूरत बताई थी। इसके बावजूद हरीश रावत ने अपनी धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा जारी रखी। जसपुर से शुरू हुई यात्रा काशीपुर रामनगर और कालाढूंगी होते हुए हल्द्वानी पहुंची। कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने गुटबाजी से इनकार करते हुए कहा कि सभी नेता पार्टी के साथ हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की मौजूदा स्थितियों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग से उत्तराखंड विकास के नए आयाम छू रहा है। सीएम के मुताबिक प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी बेरोजगारी में कमी और रिवर्स पलायन जैसे संकेत प्रदेश की प्रगति को दर्शाते हैं। सीएम धामी ने कहा कि सरकार ने उत्तराखंड को एक टीम भावना के साथ एक परिवार मानकर आगे बढ़ाने का काम किया है बेहतर वित्तीय प्रबंधन के साथ प्रदेश ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है। धामी ने कहा कि इन प्रयासों के परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं और उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है।