Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
07-Oct-2026

सिंधिया राजघराने की संपत्ति का समझौता फिर अटका ज्योतिरादित्य की बड़ी बुआ की बेटी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप सिंधिया राज परिवार की अरबों की संपत्ति के बंटवारे को लेकर आपसी सहमति से तैयार समझौता प्रस्ताव (राजीनामा) एक बार फिर कानूनी अड़चनों में फंस गया है। अतिरिक्त सत्र न्यायालय (ADJ) में बुधवार (7 अक्टूबर 2026) को इस बहुचर्चित संपत्ति विवाद में समझौते पर सुनवाई हुई।बहस के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाने के लिए 14 अक्टूबर की तारीख तय की है। कोर्ट यह तय करेगा कि मामले में साक्ष्य के बाद फैसला दिया जाए या अंतरिम आवेदनों पर सुनवाई के आधार पर ही निर्णय किया जाए।प्रतिमा देवी की आपत्ति का जवाब उनकी तीनों मौसियों राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री यशोधरा राजे और उषा राजे ने न्यायालय में दिया है। उनका कहना है कि समझौते पर सभी की सहमति से हस्ताक्षर हुए थे। इंदौर में मंत्री विजयवर्गीय ने दिलवाया विकसित भारत का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा जनकल्याण और सुशासन के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए बुधवार को इंदौर में सेवा ज्योति संकल्प कार्यक्रम हुआ।विजय नगर स्थित आईडीए ग्राउंड पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और लोग पहुंचे। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ता तिरंगा लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे और प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन वर्चुअली सुना।सभा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मंत्री तुलसी सिलावट सांसद शंकर लालवानी प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर विधायक रमेश मेंदोला गोलू शुक्ला मालिनी गौड़ उषा ठाकुर महेंद्र हार्डिया मधु वर्मा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। भोपाल में MP ट्रैवल मार्ट शुरू विदेशी मेहमान भी आए भोपाल में बुधवार शाम से मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट शुरू हो गया। इसमें अमेरिका फ्रांस जापान इटली समेत करीब 34 देश के 100 मेहमान भी शामिल हो रहे हैं जो घरेलू टूर ऑपरेटर्स से अपने अनुभव पैकेज आदि साझा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेहमानों के साथ मीटिंग भी की। वहीं 15 राज्य के 180 घरेलू टूर ऑपरेटर्स सहित 600 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। शुभारंभ अवसर पर प्रदेश में ₹1100 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों और अनुबंधों को अंतिम रूप मिलेगा जबकि सीहोर में ₹848.40 करोड़ का मेगा निवेश समझौता किया जाएगा। भोपाल में ‘अंतर्राष्‍ट्रीय श्रीरामलीला उत्‍सव’ 12 अक्टूबर से भोपाल के रविंद्र भवन में 12 अक्टूबर से अंतराष्ट्रीय श्रीराम लीला उत्सव शुरू होगा जो 7 दिन यानी 18 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें 10 से ज्यादा कला और विधाओं में प्रसंग होंगे। विदेशी विद्वान और कलाकार भी इसमें शामिल होंगे।श्रीरामचंद्र पथ गमन न्‍यास संस्कृति विभाग यह आयोजन संगीत नाटक अकादमी नई दिल्‍ली के सहयोग से कर रहा है। उत्‍सव श्रीरामकथा के विविध प्रसंगों को बहु कलाओं के माध्‍यम से प्रदर्शित किए जाने का प्रयास है। साथ ही श्रीरामलीला उत्‍सव का आयोजन 11 से 13 अक्‍टूबर तक श्रीराम राजा मंदिर परिसर ओरछा और 13 से 19 अक्‍टूबर तक राघव प्रयाग घाट चित्रकूट में भी होगा। भोपाल में वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों ने 4 घंटे किया चक्काजाम भोपाल के एमपी नगर चौराहे पर प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के मेरिट होल्डर उम्मीदवारों ने चक्काजाम खत्म कर दिया है। एसडीएम लाखन सिंह चौधरी और पुलिस अधिकारियों से बातचीत के बाद वे सड़क से हट गए। उम्मीदवारों ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उम्मीदवारों ने कहा- शिक्षा मंत्री या मुख्यमंत्री स्तर पर बातचीत और समस्या के समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं हुई तो वे दोबारा चक्काजाम करेंगे। वह इतने दिनों से नियुक्ति को लेकर मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। PMमोदी के संबोधन के दौरान LED स्क्रीन पर टैब फेंका छिंदवाड़ा में भाजपा के सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के दौरान एक युवक ने LED स्क्रीन पर अपना टैब फेंक दिया। पुलिस ने युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवक के साथ मारपीट भी की। बाद में पुलिस उसे कोतवाली थाने ले गई। मानसून लौटा पर अगले 3 दिन बारिश मध्य प्रदेश से मानसून लौट चुका है लेकिन सिस्टम एक्टिव होने से अगले 3 दिन कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट है। बुधवार को 16 जिलों में गरज-चमक के साथ पानी गिर सकता है। इनमें जबलपुर छतरपुर पन्ना सतना रीवा मऊगंज सीधी सिंगरौली मैहर कटनी उमरिया शहडोल डिंडौरी अनूपपुर मंडला और बालाघाट शामिल हैं।