Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
07-Oct-2026

किसानों ने CM का काफिला रोका था...पांढुर्णा SP को हटाया: मध्य प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी के बीच पांढुर्णा के एसपी प्रकाश चंद्र परिहार को हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पांढुर्णा दौरे के दो दिन बाद मंगलवार देर रात यह आदेश जारी हुआ। 4 अक्टूबर को CM के लौटते समय किसानों ने उनका काफिला रोक लिया था। अब सरकार जल्द करीब 50 IAS-IPS अफसरों के तबादले की तैयारी में है। इनमें कुछ कलेक्टर और एसपी भी शामिल रहेंगे। MP में 50 लाख मुफ्त रजिस्ट्रियां पटवारी बोले-नहीं करेंगे साइन मध्यप्रदेश में 50 लाख संपत्तियों की मुफ्त रजिस्ट्री की तैयारी के बीच करीब 23 हजार पटवारियों की भूमिका को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भोपाल में पटवारी संघ के जिला अध्यक्षों की बैठक में तय किया गया कि पटवारी स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री के निष्पादक (एग्जीक्यूटर) के रूप में काम नहीं करेंगे। संघ का कहना है कि लीज डीड में पटवारी का नाम शामिल होने से भविष्य में जमीन के विवाद में उन्हें भी कानूनी मामले में पक्षकार बनाया जा सकता है। 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास स्टेशन पर टहलती रहीं भैंसें भोपाल के 450 करोड़ रुपए से विकसित वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर सोमवार को दो भैंसें घूमती और दौड़ती नजर आईं। इसी प्लेटफॉर्म पर शताब्दी एक्सप्रेस खड़ी थी और यात्रियों की आवाजाही जारी थी। घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया। वीडियो में दोनों भैंसें प्लेटफॉर्म पर घूमती दिख रही हैं। आसपास यात्री और रेलवे स्टाफ मौजूद हैं। प्लेटफॉर्म पर जगह-जगह गोबर भी पड़ा नजर आया। राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन दिल्ली में SIR और मतदाता सूची के मुद्दे पर प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार देर रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय टॉकीज चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की मौजूदगी में फायर ब्रिगेड ने वाटर कैनन चलाया। दिल्ली में दोनों नेताओं को हिरासत में लिए जाने की घटना की पुष्टि विभिन्न रिपोर्टों में हुई है। MP से मानसून लौटा पर अगले 3 दिन बारिश मध्य प्रदेश से मानसून लौट चुका है लेकिन सिस्टम एक्टिव होने से अगले 3 दिन कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट है। इस वजह से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 2 दिन से बादल और रिमझिम का दौर चल रहा है। मंगलवार को रीवा शहडोल और सागर संभाग में बारिश हुई।आज बुधवार को 12 जिलों में गरज-चमक आंधी और बारिश का अलर्ट है। अगले 24 घंटे में जिन जिलों में बारिश का अनुमान है उनमें जबलपुर छतरपुर पन्ना सतना रीवा मऊगंज सीधी सिंगरौली मैहर कटनी उमरिया शहडोल डिंडौरी अनूपपुर मंडला और बालाघाट शामिल हैं।