Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
08-Oct-2026

शिवराज सरकार में हुई फर्जी भर्ती अब होगी FIR मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी D.Ed-B.Ed डिग्री और अंकसूचियों के आधार पर सरकारी नौकरी पाने वाले 51 शिक्षकों पर FIR होगी। ये शिक्षक करीब 20 साल से सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। इनमें कई प्रमोशन भी पा चुके हैं। इन शिक्षकों की वर्तमान मासिक सैलरी 50 हजार से 1 लाख रुपए तक है। विभाग नौकरी के दौरान मिले वेतन की गणना कर रहा है। अधिकारियों के अनुमान के मुताबिक वसूली की राशि करीब 100 करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। मामला सांवेर में 2006-07 की संविदा शाला शिक्षक भर्ती का है जो शिवराज सिंह चौहान की भाजपा सरकार के दौरान हुई थी। जांच में 51 शिक्षकों की डिग्री-अंकसूची फर्जी पाई गई है जबकि 23 अन्य संदिग्ध शिक्षकों की जांच जारी है। लोकायुक्त ने 74 शिक्षकों का रिकॉर्ड मांगा है। शिवराज बने दादा:पोते का नाम रखा अहान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में खुशियों का आगमन हुआ है। उनके बेटे कुणाल और रिद्धि माता-पिता बने हैं। उनके घर बेटे ने जन्म लिया है जिसका नाम ‘अहान’ रखा है। शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर खुशी साझा करते हुए लिखा कि बेटे के रूप में अहान उनके घर अपार खुशियां लेकर आया है। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनकी पत्नी साधना को फिर से दादा-दादी बनने का सौभाग्य मिला है। देवास में 2000 पटवारियों का 8.5 घंटे प्रदर्शन देवास में बुधवार को 2000 पटवारियों ने 8.5 घंटे प्रदर्शन किया। यह सेवा समाप्ति निलंबन व अन्य कार्रवाई के विरोध में था। बुधवार को दोपहर से रात 10.30 बजे तक कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन चला। पटवारी नारेबाजी करते हुए परिसर में डटे रहे। कलेक्टर के नहीं पहुंचने पर गेट पर धरना दिया गया भजन-कीर्तन व हनुमान चालीसा का पाठ भी हुआ। रात 10.30 बजे प्रदर्शन खत्म हुआ। रैली स्वस्तिक गार्डन से कलेक्टर कार्यालय पहुंची। गरबा में मुस्लिम युवाओं की शिरकत हराम नवरात्रि में होने वाले गरबा आयोजनों में मुस्लिम युवाओं के शामिल होने को भोपाल में मुफ्ती मोहम्मद गुफरान खान नदवी ने हराम बताया है।बुधवार रात को उन्होंने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि मुस्लिम युवाओं का दूसरी कौम के धार्मिक त्योहार या रस्म में शामिल होना जायज नहीं है।जो व्यक्ति दूसरी कौम की मुशाबहत (अनुकरण) इख्तियार करता है वह उसी के तौर-तरीकों में शामिल माना जाता है।