मंत्री ने ट्रेन रवाना की...5 मिनट बाद तीर्थयात्री को हार्टअटैक दमोह में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जगन्नाथ पुरी जा रही ट्रेन के रवाना होने के 5 मिनट बाद 63 वर्षीय बुजुर्ग रामकिशोर असाटी की तबीयत बिगड़ गई। पत्नी और साथी यात्रियों ने तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई। आरपीएफ और 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने गुरुवार रात करीब 9:50 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। रात 9:55 बजे एस-5 कोच में सवार दमोह के असाटी वार्ड निवासी रामकिशोर असाटी को अचानक तेज पसीना आया और बीपी तेजी से गिरने लगा। भाजपा विधायक प्रीतम के बेटे का स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी ग्वालियर में कोर्ट ने शिवपुरी के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी का स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। दिनेश लोधी पुरानी छावनी में हत्या के प्रयास के मामले में लगभग दो साल से उपस्थित नहीं हुआ है। डूब जाएगा आधे से ज्यादा पन्ना टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने केन-बेतवा लिंक परियोजना के पर्यावरणीय प्रभावों से जुड़ी जनहित याचिका पर केंद्र सरकार से सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी (CEC) की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।याचिका में दावा किया है कि परियोजना के कारण पन्ना टाइगर रिजर्व का आधे से अधिक हिस्सा डूब क्षेत्र में आ सकता है और करीब 60 लाख पेड़ों की कटाई होगी। 1 किमी दूर फायर स्टेशन आधा घंटे में पहुंची दमकल बंगाली चौराहा से पीपल्याहाना के बीच RE-2 रोड (रिंग रोड ईस्ट-2) के अधूरे हिस्से का निर्माण पूरा कराने के लिए प्रशासन और नगर निगम ने एक बार फिर रिमूवल कार्रवाई शुरू कर दी है।गुरुवार सुबह से भारी पुलिस बल की मौजूदगी में निगम की टीम सड़क निर्माण में बाधक मकानों को हटाने में जुटी है। कार्रवाई के दौरान शेष 130 बाधक मकानों को तोड़ा जा रहा है। फिलहाल मौके पर कार्रवाई जारी है। इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की तैयारियां पूरी 11 अक्टूबर की शाम होलकर स्टेडियम एक बार फिर भारत और वेस्टइंडीज की भिड़ंत का गवाह बनने जा रहा है। इस बार मुकाबला T20 इंटरनेशनल का है। मैच रात 7 बजे शुरू होगा और करीब 27500 दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। ग्राउंड से लेकर दर्शक दीर्घा तक तैयारियां अंतिम दौर में हैं। बाहर दर्शकों की एंट्री को व्यवस्थित करने के लिए रेलिंग लगाई जा रही है जबकि अंदर कुर्सियों की धुलाई और सफाई का काम जारी है।