Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
21-Sep-2026

सिंधिया के भाषण के दौरान विरोध कुशवाह समर्थक नेताओं ने दिखाए काले झंडे ग्वालियर में बेला की बावड़ी स्थित कुशवाहा छात्रावास के भूमिपूजन समारोह में सोमवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाषण के दौरान हंगामा हो गया। कार्यक्रम में कुछ लोगों ने सिंधिया को काले झंडे दिखाकर विरोध किया। इसके बाद सिंधिया समर्थकों और प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच विवाद हो गया। मारपीट की स्थिति बनने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विरोध कर रहे लोगों को थाने ले गई। काले झंडे दिखाने वाले लोगों को ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह के समर्थक बताया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छात्रावास के लिए आवंटित जमीन कुशवाह समाज के लिए है। ऐसे में भूमिपूजन कार्यक्रम में समाज से जुड़े किसी नेता को मुख्य अतिथि बनाया जाना चाहिए था। इसी बात को लेकर उन्होंने विरोध किया। समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश की थीम पर मनाया जाए प्रदेश का स्थापना दिवस मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वर्ष 2026 समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश की थीम पर किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। एक नवम्बर को वर्ष 2026 का मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कृषि विकास और किसान कल्याण पर केंद्रित हो। उन्नत कृषि प्राकृतिक खेती कृषि में नवाचार आदि पर विशेष रूप से प्रदर्शनियां आयोजित की जाएं तथा कृषि के क्षेत्र में नवाचार करने और उपलब्धियां अर्जित करने वाले कृषकों उद्यमियों युवाओं को सम्मानित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ये निर्देश मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के संबंध में मंत्रालय में हुई बैठक में दिए। बैठक में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन संजय कुमार शुक्ला शिवशेखर शुक्ला पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना सहित संस्कृति और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। BJP नेता ने अस्पताल के अंदर दौड़ाई स्कूटी VIDEO मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के खरगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर भाजपा मंडल महामंत्री प्रशांत शुक्ला ने स्कूटी दौड़ा दी। स्कूटी पर उनका दोस्त भी बैठा था। गार्ड ने रोका लेकिन बीजेपी नेता बुजुर्गों दिव्यांगों और मरीजों की आवाजाही के लिए बने रैंप पर स्कूटी दौड़ाते रहे। घटना CCTV में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक घटना 18 सितंबर की है लेकिन CCTV फुटेज 21 सितंबर को सामने आए हैं। वीडियो में बीजेपी नेता तेजी से स्कूटी अस्पताल के अंदर ले जाते हैं और रैंप पर चलाते हैं। इसके तुरंत बाद वापस लौटते हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिला पार्षद की बॉडी पर टिप्पणी की नेताओं ने ठहाके लगाए मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को इंदौर में महिला पार्षद संध्या यादव पर टिप्पणी की। उन्होंने पहले पार्षद के काम की तारीफ की फिर कहा- आपकी जरा चौड़ाई बढ़ गई है। कमेंट करते ही मंच पर बैठे बीजेपी नेता हंसने लगे। अब वीडियो वायरल हो रहा है। विजयवर्गीय ने कहा- संध्या जी आप बहुत काम करती हैं लेकिन आपको गुस्सा जल्दी आ जाता है। मुझे भी आ जाता है। लोग कहते हैं कि हम जाते हैं समय से तो डांट देती हो। पर दिल की बुरी नहीं है इतना मैं गारंटी दे देता हूं दिल की बहुत अच्छी हैं संध्या जी। कभी किसी को डांट भी दें तो बुरा नहीं मानना। गौमांस का आरोप लगा अखलाक की हत्या कर दी एक घर का फ्रिज उसमें रखा मांस और उस मांस को लेकर लगा एक आरोप... फिर भीड़ जुटी और एक इंसान की जान चली गई। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मॉब लिंचिंग पर चर्चा के दौरान अखलाक की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि उसकी हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि उस पर आरोप था कि उसके फ्रिज में रखा मांस गौमांस है। उन्होंने कहा कि मॉब लिंचिंग के खिलाफ समाज को चुप्पी तोड़नी चाहिए और ऐसी घटनाओं की निंदा करनी चाहिए। यह बात भोपाल के गांधी भवन में सोमवार को वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर मिश्र की पुस्तक ‘अखलाक़: भारत में मॉब लिंचिंग की विस्तृत जमीनी पड़ताल’ पर हुई परिचर्चा में सामने आई। सब्सिडी जारी करने 60 हजार घूस मांगने वाला अफसर सस्पेंड केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारी के खिलाफ मिली गंभीर शिकायत के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्रवाई की है। सीहोर जिले में निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस से सब्सिडी की राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने के आरोपों से घिरे कृषि मंत्रालय के विपणन अधिकारी अनुराग को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इंदौर में सड़क धंसी 10 फीट गहरा गड्‌ढा हुआ इंदौर में सोमवार सुबह पंढरीनाथ थाने के सामने सीमेंटेड सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। यहां 10 फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई वाहन इस सड़क से नहीं गुजर रहा था जिससे कोई हादसा नहीं हुआ। सड़क धंसने की सूचना सुबह करीब 11 बजे नगर निगम को मिली। इसके बाद निगम की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। सड़क सुधारने का काम शुरू किया। 24 सितंबर से भारी बारिश आखिरी मानसूनी दौर दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई से पहले मध्य प्रदेश में बारिश का दौर रहेगा। मौसम विभाग ने 24 सितंबर से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले रिमझिम जारी रहेगी। प्रदेश में अब तक औसत 33.9 इंच पानी गिर चुका है जो मानसूनी कोटे का करीब 91% है।