दिवाली और छठ की तैयारी10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनें दिवाली और छठ पूजा पर घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। इन ट्रेनों से प्रदेश के करीब 30 स्टेशन जुड़ेंगे। स्पेशल ट्रेनों के जरिए मध्यप्रदेश की कनेक्टिविटी राजस्थान उत्तरप्रदेश बिहार झारखंड महाराष्ट्र तेलंगाना आंध्रप्रदेश तमिलनाडु हरियाणा और दिल्ली तक होगी। त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए इन सेवाओं से यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन विकल्प मिलेंगे। अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण और नौकरी में स्थायित्व की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि आंदोलन खत्म नहीं हुआ है बल्कि सरकार को समस्या के समाधान के लिए समय दिया गया है। 3 अक्टूबर तक फॉलन आउट प्रक्रिया रोकने और नीति बनाने पर ठोस फैसला नहीं हुआ तो 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करने की बात कही गई है। सब्सिडी जारी करने 60 हजार घूस मांगने वाला अफसर सस्पेंड: केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारी के खिलाफ मिली गंभीर शिकायत के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्रवाई की है। सीहोर जिले में निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस से सब्सिडी की राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने के आरोपों से घिरे कृषि मंत्रालय के विपणन अधिकारी अनुराग को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। श्रद्धालुओं को कार ने मारी टक्कर बच्ची समेत 7 घायल मंदसौर जिले में पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के सुपरा गांव में रविवार रात मंदिर के बाहर तेज रफ्तार कार ने प्रसादी लेकर निकल रहे श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। हादसे में 6 महिलाएं और 13 साल की एक बच्ची घायल हो गई। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़कर खंभे से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी। 24 सितंबर से भारी बारिश आखिरी मानसूनी दौर दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई से पहले मध्य प्रदेश में बारिश का दौर रहेगा। मौसम विभाग ने 24 सितंबर से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले रिमझिम जारी रहेगी। प्रदेश में अब तक औसत 33.9 इंच पानी गिर चुका है