Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
14-Sep-2026

शव यात्रा के रास्ते में चार फीट गहरे गड्ढे कच्ची सड़क से मोक्षधाम पहुंची अंतिम यात्रा जेल से छूटते ही फिर चुराई बाइक आरोपी गिरफ्तार सेवा संकल्प अभियान से विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा 6111 मीटर ऊंचे माउंट यूनाम पर डॉ. मधुसूदन पाल ने फहराया तिरंगा बिछुआ के ग्राम बंधानमाल में मोक्षधाम तक पहुंचने वाली बदहाल सड़क ने सुशासन और ग्रामीण सुविधाओं के दावों पर सवाल खड़े कर दिए। सोमवार को एक शव यात्रा को अंतिम संस्कार के लिए मोक्षधाम ले जाते समय परिजनों और ग्रामीणों को कीचड़ व करीब चार फीट गहरे गड्ढों से होकर गुजरना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार मार्ग लंबे समय से जर्जर है और बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है। सड़क सुधार को लेकर जिम्मेदार विभागों जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के जनपद सदस्य बलवीर डेहरिया को कई बार अवगत कराने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से मोक्षधाम तक सड़क का जल्द निर्माण कराने की मांग की है। वहीं संबंधित पक्ष का कहना है कि जनपद सदस्य निधि से राशि नहीं मिलने और किसी मद की स्वीकृति नहीं होने के कारण सड़क का काम नहीं हो पा रहा है। देहात थाना पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी गणेश पिता बाबूलाल कुमरे (28) निवासी बीसापुरकला थाना मोहखेड़ पूर्व में चोरी मारपीट व जुआ के मामलों में जेल जा चुका है। जेल से रिहा होने के बाद उसने देहात थाना क्षेत्र से दो मोटरसाइकिलें चोरी कर उन्हें मोहखेड़ थाना क्षेत्र के खंडार में झाड़ियों के बीच छिपा दिया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा और उसकी निशानदेही पर करीब 1.28 लाख रुपए कीमत की दो मोटरसाइकिलें बरामद कीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मध्यप्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान की जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री कमल पटेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ पत्रकार वार्ता में बताया कि अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी की सेवा सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ नागरिकों को विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को सेवा दिवस के रूप में रक्तदान शिविर होंगे और शाम 7 बजे प्रदेश के 71 हजार 930 बूथों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। जिले के युवा डॉक्टर डॉ. मधुसूदन पाल ने हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी स्थित 6111 मीटर ऊंचे माउंट यूनाम का सफल आरोहण कर जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने करीब 5200 मीटर ऊंचे बेस कैंप से रात 1 बजे चढ़ाई शुरू की और सुबह 9:39 बजे शिखर पर तिरंगा फहराया। कम ऑक्सीजन कड़ाके की ठंड तेज हवाओं और बदलते मौसम के बीच हासिल की गई इस उपलब्धि को डॉ. पाल ने अपने माता-पिता के आशीर्वाद और संस्कारों को समर्पित किया। संत गजानन गुणगान मंडल द्वारा ऋषि पंचमी के अवसर पर 15 सितंबर को गजानन महाराज की पुण्यतिथि पर विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। सुबह 7:30 बजे अभिषेक 10 बजे भजन और 11 बजे महाआरती होगी। इसके बाद सुबह 11:30 से दोपहर 3:30 बजे तक महाप्रसाद का आयोजन होगा।