ड्रग्स की सप्लाई लेते ही दबोचे गए तस्कर नागपुर का सप्लायर भी गिरफ्तार फोन घुमाओ शराब पाओ! शहर में बेखौफ चल रहा डिलीवरी का खेल सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर बैगा आदिवासियों की मौत के विरोध में कांग्रेस का धरना न्याय की मांग जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 ग्राम एमडी ड्रग्स दोपहिया वाहन मोबाइल फोन और नगदी सहित कुल 3 लाख 81 हजार 200 रुपये का मशरूका जब्त किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इमलीखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में घेराबंदी कर सिवनी निवासी विशाल विश्वकर्मा और न्यूटन परासिया निवासी अनिमेश सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में विशाल ने ड्रग्स नागपुर निवासी अब्दुल रशीद कुरैशी से खरीदना बताया। इसके बाद पुलिस टीम ने नागपुर पहुंचकर अब्दुल रशीद को भी गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार विशाल के खिलाफ सिवनी जिले में एमडी ड्रग्स चोरी और मारपीट के करीब आठ मामले दर्ज हैं शहर में शराब अब दुकान तक पहुंचकर लेने की चीज नहीं रह गई है! चर्चा है कि बस एक फोन कॉल करो और शराब मनचाही जगह पर हाजिर*। शहर में अवैध शराब की बिक्री और डिलीवरी का यह कथित खेल इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने भी इस दावे को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं जिसमें बाजार में शराब पहुंचाते एक व्यक्ति के दिखाई देने की बात कही जा रही है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर शराब की यह डिलीवरी किसकी निगरानी में चल रही है?*शराब कहां से आ रही है कौन पहुंचा रहा है और इस नेटवर्क के पीछे कौन है—इन तमाम सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे। अब देखना यह है कि आबकारी विभाग इस कथित अवैध कारोबार पर कब शिकंजा कसता है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने सोमवार को समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जिले के रेस्टोरेंट और होटलों में हाईजीन की औचक जांच लगातार जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों के स्वास्थ्य से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में सीएम हेल्पलाइन जनसुनवाई और मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बताया कि 11 सितंबर को छिंदवाड़ा विकासखंड के ग्राम सुसरई में सीएम जन-विश्वास शिविर आयोजित होगा जिसमें अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करना होगा। वहीं 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी जिला भाजपा कार्यालय में सोमवार को जिला भाजपा की मासिक बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और निरंतर जनसंपर्क करने के निर्देश दिए। सांसद विवेक बंटी साहू ने सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित करने की बात कही। बैठक में विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह सहित भाजपा पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बालाघाट में 30 बैगा आदिवासियों की मौत के विरोध में कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ ने गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष रामनारायण परतेती ने मौतों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और सरकारी लापरवाही को जिम्मेदार बताया।धरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और प्रभावित लोगों को नि:शुल्क बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की मांग की गई। कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की भी मांग उठाई। बटका बायपास पर फिर हादसा ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हर्रई बटका बायपास पर सोमवार को रोड क्रॉस कर रही कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि एयरबैग खुलने से महिला चालक की जान बच गई। महिला को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बायपास पर बढ़ते हादसों को लेकर चिंता जताते हुए स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले जिम्मेदार विभाग को ठोस कदम उठाने चाहिए। कुत्तों के बीच मिला भ्रूण चौरासी गांव में मची सनसनी बटकाखापा थाना क्षेत्र के ग्राम चौरासी में सोमवार को कुत्तों के बीच एक भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने कुत्तों को भ्रूण को नोचते देखा तो पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भ्रूण करीब चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू की। भ्रूण यहां कैसे पहुंचा और इसे किसने छोड़ा इसका खुलासा जांच व चिकित्सकीय परीक्षण के बाद ही हो सकेगा। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सेवा संकल्प अभियान से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे कार्यकर्ता : विवेक बंटी साहू भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा में सोमवार को मासिक बैठक और सेवा संकल्प अभियान कार्यशालाएं आयोजित हुईं। सांसद विवेक बंटी साहू ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सुशासन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा भाजपा कार्यकर्ता का संस्कार और दायित्व है इसलिए गांव और बूथ स्तर तक सेवा कार्यों को विस्तार दिया जाए 12 सितंबर को लगेगी नेशनल लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 12 सितंबर शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिला न्यायालय सहित तहसील न्यायालयों में लंबित समझौता योग्य मामलों का आपसी सहमति से निराकरण किया जाएगा। चेक बाउंस बैंक रिकवरी मोटर दुर्घटना पारिवारिक विवाद विद्युत-पानी बिल राजस्व सहित अन्य मामलों की सुनवाई होगी। लोक अदालत में कोई शुल्क देय नहीं होगा और नियमानुसार पूर्व में जमा कोर्ट फीस भी वापस की जाएगी। ब्लैक स्पॉट पर पुलिस की नजर संदिग्धों और वाहनों की हुई चेकिंग शहर में बाजार व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर निगरानी अभियान चलाया। पुलिस ने चंदनगांव पोला ग्राउंड कलेक्ट्रेट के सामने मैदान पुलिस ग्राउंड के पास मोहन नगर और ईएलसी चौक क्षेत्र में राउंड लेकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। शराब दुकानों पान ठेलों और बंद कोचिंग संस्थानों के आसपास भी पुलिस ने निगरानी की।जानकारी देते हुए टीआई आशीष कुमार धुर्वे ने बताया कि पुलिस द्वारा रूटीन कार्रवाई के तहत इन स्थानों को चिन्हित किया गया है। ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर वाहन चेकिंग की गई और संदिग्धों की भी जांच की गई। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उज्जैन की तर्ज पर सोनाखार में निकली बाबा मनमहेश्वर की शाही सवारी सोनाखार में सोमवार को लिंगायत गवळी समाज की आई तुझा आशीर्वाद समिति एवं शिव तांडव ग्रुप के तत्वावधान में बाबा मनमहेश्वर की शाही सवारी निकाली गई। उज्जैन की तर्ज पर निकली सवारी में बाबा ने नगर भ्रमण कर प्रजा का हाल जाना। ढोल-नगाड़ों शहनाई खरताल और मंजीरों की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।शाही सवारी मोठी आई मंदिर प्रांगण से शुरू होकर इंदिरा नगर खड़ेला चौक बजरंग मोहल्ला यादव मोहल्ला भूमकाबाबा मोहल्ला और गौली मोहल्ला होते हुए वापस मंदिर पहुंची। इसके बाद हवन-पूजन और महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रदेश में अवैध और जहरीली शराब के कारोबार को लेकर गुलाबी गैंग कमांडर पूर्णिमा वर्मा ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। प्रेस वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि शहरों के साथ गांव-कस्बों में भी अवैध शराब की बिक्री जारी है। उन्होंने कहा कि शराब की लत से परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित होने के साथ बच्चों की पढ़ाई और भविष्य पर भी असर पड़ रहा है। पूर्णिमा वर्मा ने जहरीली शराब को जनस्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए अवैध शराब के पूरे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने महिलाओं से नशे और अवैध शराब के खिलाफ एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने की अपील की। डेंगू नियंत्रण अभियान के तहत शहर के 14 शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में एडीज मच्छर के लार्वा की जांच की गई। सर्वे में जिला आयुष कार्यालय सैनिक विश्राम भवन कल्याण भवन होमगार्ड कार्यालय और जल संसाधन विभाग के कार्यालय में कुल 7 कंटेनर लार्वा पॉजिटिव मिले। टीम ने इनमें लार्वानाशक डालकर नष्टीकरण किया। वहीं तामिया और हर्रई ब्लॉक के 30 गांवों में कीटनाशी छिड़काव का कार्य पूरा किया गया।