Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
07-Sep-2026

गर्भवती महिला से मारपीट का पुलिस पर आरोप चार पुलिसकर्मी निलंबित फर्जी जाति प्रमाणपत्र की जांच की मांग मछुवा ढीमर समाज का धरना बैगा बच्चों के लिए निजी अस्पताल बना सहारा 10 का निशुल्क इलाज किरनापुर थाना पुलिस पर चोरी के शक में एक से दो माह की गर्भवती महिला से कथित मारपीट और अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगा है। परिजनों के मुताबिक 21 अगस्त को किरनापुर पोस्ट ऑफिस से 50 हजार रुपये चोरी होने की शिकायत के बाद पुलिस ने 2 सितंबर को ग्राम टिमकीटोला निवासी सावित्री चौधरी और उसके पति कैलाश चौधरी को पूछताछ के लिए थाने ले गई। आरोप है कि महिला को रातभर थाने में रखा गया और उसके साथ मारपीट की गई। हालत बिगड़ने पर वह ठीक से खड़ी और बोल नहीं पा रही है। शिकायत के बाद एसपी आदित्य मिश्रा ने चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर रक्षित केंद्र अटैच किया है। मामले की जांच एसआईटी कर रही है। पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। सोमवार को स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुंजारे ने किरनापुर थाना क्षेत्र में दो माह की गर्भवती महिला से पुलिस द्वारा कथित मारपीट के मामले में एसपी को भी निलंबित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिला की हालत गंभीर हो गई है और घटना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। मुंजारे के मुताबिक एसपी ने कार्रवाई के नाम पर चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर औपचारिकता पूरी की है जबकि पूरे स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और शासन को मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। लालबर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कामथी में सोमवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। गांव स्थित तालाब में डूबने से 18 वर्षीय युवक अंकित पिता नेतलाल सहारे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे अंकित तालाब की ओर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। अंकित मूल रूप से बघोली का निवासी था और बचपन से अपनी मां के साथ मामा के घर कामथी में रह रहा था। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिले मे वर्षो से शोषण व अपने अधिकारों की लड़ाई कर रहे मछुवा ढीमर समाज जीवन यापन को लेकर परेशान है। फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनाकर अवैध लाभ लेने वालों की जांच किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर वंशानुगत मछुवा ढीमर समाज ने सडक़ पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद करते हुए शहर मुख्यालय के जनपद पंचायत के सामने धरना आंदोलन पर बैठ गए है। इस धरना आंदोलन में वारासिवनी विधायक विवेक विक्की पटेल ने भी समर्थन देकर इनकी मांगों को जायज बताया है। जिले के बैगा बहुल्य प्रभावित क्षेत्रों में आपदा के बीच मानवीय पहल सामने आई है। एक निजी अस्पताल द्वारा **‘मिशन जीवन’** के तहत बीमार बैगा बच्चों का निशुल्क उपचार किया जा रहा है। सोमवार को डॉ. जेके लोखंडे और डॉ. सौरभ वरदानी ने पत्रकारों को बताया कि अब तक प्रभावित ग्रामों के गंभीर रूप से बीमार **10 बैगा बच्चों का अस्पताल में नि:शुल्क इलाज** किया गया है। इनमें से चार बच्चे पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए **13 से अधिक गांवों में स्वास्थ्य जांच शिविर** लगाए गए हैं। इन शिविरों में ग्रामीणों और बच्चों की जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल की ओर से सभी सेवाएं पूरी तरह निशुल्क प्रदान की जा रही हैं।