Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
07-Sep-2026

सागर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 22 हो गई सागर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। मरने वालों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 112 लोग ऐसे हैं जिनकी जहरीली शराब पीने से हालत बिगड़ी है। उन्हें सागर और भोपाल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।मामले में शराब बेचने वाले ठेकेदार समेत 30 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई हैं। इनमें से 10 को अरेस्ट कर लिया गया है। सिंघार बोले- पाकिस्तान के बाद एमपी में हिंदू खतरे में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में लगातार हिंदुओं की मौत हो रही है और सरकार के जिम्मेदार अधिकारी जहरीली शराब के मामले में डिस्टलरी मालिकों को बचाने में लगे हैं। सिंघार ने कहा- पाकिस्तान के बाद अगर हिंदू कहीं खतरे में हैं तो वह मध्य प्रदेश है। CM हाउस घेरने निकले इंटर्न डॉक्टर्स 200 मीटर पहले रोका भोपाल के हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टर्स स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वे मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने निकले हैं। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन चलाया। इस दौरान पुलिस और इंटर्न डॉक्टर्स के बीच झड़प हो गई।वाटर कैनन की चपेट में आने से एक छात्र घायल हुआ है। पुलिस ने डॉक्टरों को CM हाउस से महज 200 मीटर पहले रोक दिया है। प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और लाठीचार्ज किया। रहवासी इलाकों में कारोबार-जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर खंडपीठ में सोमवार को भोपाल में सीलिंग कार्रवाई से जुड़े विचाराधीन मामलों की सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की कोर्ट में लगभग 40 मामलों को सुना गया। शेष मामलों की सुनवाई कल मंगलवार को दोपहर 2.30 बजे से जारी रहेगी। याचिकाकर्ता विवेक त्रिपाठी ने बताया कि सुनवाई सोमवार दोपहर 2.30 बजे कोर्ट क्रमांक 13 में शुरू हुई। सुनवाई के दौरान भोपाल के बड़े तालाब एवं भोज वेटलैंड से संबंधित मामलों में पूर्व में NGT द्वारा पारित आदेशों और नगर निगम द्वारा बड़े तालाब के आसपास चिन्हिंत किए गए अवैध निर्माणों से जुड़े विषयों पर भी सुनवाई हुई। भोपाल महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश भोपाल नगर निगम की महापौर मालती राय की गाड़ी में सोमवार काे आग लगाने की कोशिश की गई। महापौर की अटैच्ड कार निगम मुख्यालय की पार्किंग में खड़ी थी। तभी एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी आया और छत पर कागजों की पॉलिथिन रखकर उसमें आग लगा दी। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही पॉलिथिन तेजी से जलने लगी। आग बुझाने के लिए आसपास मौजूद कर्मचारी दौड़ पड़े। घटना करीब पौने 3 बजे की है। तब महापौर अपने फर्स्ट फ्लोर स्थित ऑफिस में थीं। इसी दौरान सुनील गायकवाड़ नाम का कर्मचारी आया और हंगामा करने लगा।बताया जाता है कि सुनील दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी हैं और नियमित करने की मांग कर रहा है। एमपी में इन्वेस्ट करेगा तातारस्तान:CM ने दुबई में की बैठक मध्य प्रदेश में रूसी गणराज्य तातारस्तान निवेश करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में तातारस्तान के प्रमुख (रईस) रुस्तम मिन्निखानोव से मुलाकात कर राज्य में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने उन्हें आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में शामिल होने का न्योता दिया। तातारस्तान प्रमुख ने निवेशक प्रतिनिधिमंडल के साथ समिट में आने और मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को आगे बढ़ाने पर सहमति दी। बाबा महाकाल प्रजा का हाल जानने निकले भादौ के दूसरे सोमवार पर आज उज्जैन में बाबा महाकाल प्रजा का हाल जानने निकले हैं। बाबा भक्तों को 6 स्वरूपों में दर्शन दे रहे हैं। रजत पालकी में श्री चंद्रमौलेश्वर हाथी पर मनमहेश गरुड़ रथ पर शिवतांडव और नंदी रथ पर उमामहेश विराजमान हैं। दो अलग-अलग रथों पर होल्कर स्टेट का मुखारबिंद और सप्तधान मुखारबिंद भी सवारी में शामिल हैं। चलती कारों पर पेड़ गिरा डिप्टी-कलेक्टर की मां की मौत इंदौर में सोमवार शाम करीब 5 बजे बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सेंट्रल जेल के सामने सड़क से गुजर रही कारों पर भारी-भरकम पेड़ गिर गया। कार में सवार डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंगी की मां की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए गोकुलदास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान राधा देवी सिंगी (75) के रूप में हुई है। हादसे के वक्त वह मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराकर लौट रहीं थीं। हादसे में उनका पोता प्रखर सिंगी (25) और पारिवारिक मित्र वैशाली जायसवाल (55) घायल हुए हैं।