राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में अभी भी परमिशन का इंतजार: 19 सितंबर को राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम इंदौर में होना है। पर कार्यक्रम की परमिशन का पेंच सोमवार को भी नहीं दूर हुआ। इधर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे का कहना है कि राहुल गांधी का कार्यक्रम तो ग्राउंड पर होकर रहेगा। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर छात्रों में काफी उत्साह देख रहा है। 75 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके है और ये संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में OPD बंद एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार सुबह से शुरू हुआ आंदोलन अब भी जारी है। पुलिस की कार्रवाई से नाराज इंटर्न डॉक्टरों ने पूरे प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद रखने का ऐलान किया है। इससे मरीजों को मिलने वाली नियमित सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि इमरजेंसी सेवा को बंद से बाहर रखा है। इस ऐलान के बाद इंदौर रतलाम सहित अन्य सरकारों में भी इंटर्न डॉक्टर काम नहीं कर रहे हैं। उधर भोपाल में इंटर्न डॉक्टर रातभर से कमला पार्क की सड़क पर बैठे हैं। जबकि पुलिस ने सीएम हाउस की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर चौकसी बढ़ा दी है। डॉ. अक्षत सोनी ने बताया कि पूरे प्रदेश में ओपीडी बंद रखी जा रही हैं। महाकाल मंदिर में आरती के दौरान पुजारी बेहोश उज्जैन में महाकाल की राजसी सवारी लौटने के बाद मंदिर के सभामंडप में भगवान चंद्रमोलेश्वर की आरती के दौरान पुजारी आशीष शर्मा अचानक बेहोश हो गए। इससे मंदिर में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत आकस्मिक चिकित्सा केंद्र पहुंचाया।मंदिर के डॉक्टरों ने उनका बीपी और शुगर चेक किया। दोनों रिपोर्ट सामान्य आने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी। पति की शराब छुड़वाने गई महिला से रेप ग्वालियर में पति की शराब छुड़ाने के लिए तांत्रिक के पास पहुंची महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि तांत्रिक ने महिला को प्रसाद के नाम पर नशीला लड्डू खिलाया। लड्डू खाने के बाद महिला बेसुध हो गई जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अब तक 31.1 इंच बारिश 83.5% कोटा पूरा मध्य प्रदेश में अब तक औसत 31.1 इंच बारिश हो चुकी है। यह अब तक की बारिश के कोटे की 83.5% है। भोपाल समेत 12 जिलों में सामान्य से ज्यादा पानी गिर चुका है। इतने ही जिले बेहतर स्थिति में हैं लेकिन 31 जिलों में अभी भी बारिश का आंकड़ा काफी कम है।IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के मुताबिक 11 सितंबर तक प्रदेश के रीवा और शहडोल संभाग में तेज बारिश का दौर बना रहेगा। बाकी जिलों में हल्की बारिश होगी। 12 सितंबर के बाद नया सिस्टम एक्टिव होने पर पूरा प्रदेश फिर से भींग सकता है।