Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
05-Sep-2026

जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मथुरा सेठ के पास मूर्ति बना रहे एक युवक पर हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने मूर्तिकार पर पीछे से निशाना साधते हुए पीठ पर गोली चला दी। इस वारदात में गंभीर रूप से घायल मनोज सोनकर उर्फ बब्बा की इलाज के दौरान विक्टोरिया अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मनोज सोनकर अपने कार्यस्थल पर मूर्ति तराशने के काम में व्यस्त था तभी अज्ञात हमलावर चुपचाप पीछे से पहुंचे और उस पर गोली दाग दी। पीठ में गोली लगते ही मनोज गिर पड़ा जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर मौजूद परिजनों और स्थानीय लोगों ने मनोज को तुरंत हनुमानताल थाना पहुँचाया जहाँ से पुलिस ने नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल विक्टोरिया भिजवाया। हालांकि डॉक्टरों की अथक कोशिशों के बावजूद मनोज को बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रांझी सिविल अस्पताल में मरीज को स्ट्रेचर नसीब नहीं झाड़ू ढोने में हो रहा इस्तेमाल जबलपुर। रांझी सिविल अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक घायल मरीज को उसके साथी कंधे का सहारा देकर अस्पताल के अंदर ले जाते दिखाई दे रहे हैं जबकि मरीजों को लाने-ले जाने के लिए रखे गए स्ट्रेचर पर झाड़ू और अन्य सामान रखा हुआ नजर आ रहा है। अस्पताल की यह तस्वीर स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत को सामने ला रही है।घायल मरीज को तत्काल उपचार की जरूरत थी लेकिन उसे स्ट्रेचर उपलब्ध होने के बजाय परिजनों और साथियों के सहारे अस्पताल तक पहुंचना पड़ा। दूसरी ओर अस्पताल में मौजूद स्ट्रेचर का इस्तेमाल मरीज को ले जाने के बजाय झाड़ू और सामान रखने के लिए किया जा रहा था। शिक्षक दिवस पर वरिष्ठ शिक्षकों का किया सम्मान विद्यार्थियों को बांटी पठन सामग्री जबलपुर । शिक्षक दिवस और संत रविदास जी की जन्म जयंती के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू उत्सव समिति जाबालीपुरम द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष राजेश मिश्रा के नेतृत्व में गणेशगंज रांझी विद्यालय और कैंटोनमेंट स्कूल करौंदी में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को शिक्षा सामग्री वितरित की गई वहीं वरिष्ठ शिक्षकों का उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता उदित पिल्ले सहित कई गणमान्य नागरिक और शिक्षक मौजूद रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज के सर्वांगीण विकास की धुरी है। कार्यक्रम में संत रविदास जी के सामाजिक समरसता के संदेश को याद करते हुए समिति ने भविष्य में भी ऐसे जनसेवा व शिक्षा से जुड़े आयोजन जारी रखने का संकल्प लिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गंगा मैया व्हीकल क्षेत्र में निकली भव्य शोभायात्रा मनमोहक झांकियों ने मोहा मन जबलपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को राधाकृष्ण विद्यालय गंगा मैया व्हीकल द्वारा पूज्य गुरुजी महाराज महेंद्र द्विवेदी के सानिध्य में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। ‘जय श्री कृष्ण’ के जयकारों और आकर्षक झांकियों के साथ निकली इस शोभायात्रा का क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने की जबकि सांसद आशीष दुबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में कैंट विधायक अशोक रोहाणी और पार्षद संतोषी ठाकुर मौजूद रहीं। धार्मिक उत्साह के साथ-साथ इस आयोजन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण जल सहेजने और वृक्षारोपण का सामाजिक संदेश भी दिया गया। आयोजकों ने यात्रा को सफल बनाने पर सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया। जबलपुर। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर बिरसा और परसवाड़ा विकासखंड के सुदूर वनांचल गांवों में फैले स्वास्थ्य संकट के कारण 30 मासूम आदिवासी बच्चों की असामयिक मौत पर आदिवासी समाज ने गहरा आक्रोश जताया है। मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद जबलपुर के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह तेकाम ने बताया कि कुंडेकसा अडोरी कोरका और लालपुर सहित कई गांवों में समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने से यह दुखद घटना हुई है।इस हृदयविदारक घटना के विरोध में संयुक्त आदिवासी समाज ने गोंडवाना चौक स्थित अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह की प्रतिमा स्थल पर कैंडल जलाकर और पुष्प अर्पित कर मृत बच्चों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने मृतक बच्चों के परिवारों को तत्काल मुआवजा देने प्रभावित क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भेजने और वनांचल गांवों में स्थायी स्वास्थ्य सुविधाएं व एम्बुलेंस सेवा सुनिश्चित करने की मांग की। श्रद्धांजलि सभा में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में अज्ञात नकाबपोश चोरों ने देर रात धावा बोलकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शातिर बदमाशों ने मंदिर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे हजारों रुपये नगद और अलमारी से सामान साफ कर दिया। वारदात को छिपाने की नीयत से आरोपियों ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को मंदिर के टूटे ताले देखकर घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही अधारताल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट व फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। घटना की खबर फैलते ही कैंट विधायक अशोक रोहाणी और विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मंदिर पहुँचे और धार्मिक स्थल पर हुई इस चोरी पर गहरा आक्रोश जताते हुए आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की सुरागकशी में जुटी हुई है।