Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
05-Sep-2026

CM के दुबई दौरे से पहले 11 IAS के तबादले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई दौरे से पहले मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें सचिव और अपर सचिव स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने अलग आदेश जारी कर 6 राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनमें जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) और सिंहस्थ उज्जैन के अपर मेला अधिकारी के पद शामिल हैं। TET परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की जाएगी भोपाल में शिक्षक दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में बदलावों को लेकर अहम घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में बदलावों के तहत शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर भी निर्णय लिया गया है। मध्य प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पहली बार TET परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। CM ने Gen Z शिक्षकों से पूछे सवाल शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के अहिल्या आश्रम क्रमांक-1 में प्रदेशभर से आए Gen Z शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से वन-टू-वन संवाद किया। इसमें वर्ष 1997 के बाद जन्मे शासकीय शिक्षक और अधिकारी शामिल हुए। उद्देश्य था नई पीढ़ी के शिक्षकों की सोच अनुभव और सुझावों को समझना। मुख्यमंत्री ने उन शिक्षकों से उनके नवाचारों के बारे में पूछा जो स्कूलों में पढ़ाने के नए तरीके अपना रहे हैं। किसी ने वीडियो बनाकर पढ़ाया तो किसी ने कक्षा में नए तरीके से पोस्टर और शिक्षण सामग्री लगाई। सीएम ने पूछा कि ऐसी तकनीकों के कुछ उदाहरण वे बता सकते हैं? बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर प्रधानमंत्री को पत्र बालाघाट जिले में बैगा आदिवासियों के बच्चों की लगातार हो रही मौतों को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार देश में नक्सलवाद समाप्त होने और प्रभावित क्षेत्रों में विकास की पहुंच बढ़ने की बात कर रही है वहीं बालाघाट जिले की जमीनी स्थिति एक अलग तस्वीर प्रस्तुत करती है। यहां आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य पोषण और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति आज भी गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। विजयवर्गीय के ‘फायदे’ वाले बयान पर रागिनी नायक का तंज मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का घंटे वाला बयान एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि राहुल गांधी के इंदौर आने से भाजपा को घंटा कोई फायदा नहीं होगा। उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में दोबारा हलचल तेज कर दी है इसके साथ ही मंत्री कैलाश विजयवर्गी का भागीरथपुरा दूषित जल कांड के दौरान दिया गया यह बयान एक बार फिर चर्चाओं का विषय बन गया है। शिक्षक वर्ग-2 और 3 के धरने में पहुंचे दिग्विजय शिक्षक वर्ग-एक दो और तीन के उम्मीदवारों द्वारा 15 दिनों से की जा रही भूख हड़ताल और प्रदर्शन अब राजनीतिक रूप लेने लगा है। इन अभ्यर्थियों द्वारा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का काफिला जन्माष्टमी पर रोके जाने के अगले दिन यानी आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इनके प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे हैं। वे पहले भी इस प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे और उन्होंने इन अभ्यर्थियों की मांग उचित बताते हुए प्रदर्शन में दोबारा शामिल होने की बात कही थी। जनसेवा मित्रों का प्रदर्शन: 9300 की बहाली की मांग प्रदेश के 9300 जनसेवा मित्र संगठन के पदाधिकारियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष शनिवार को धरना दिया। इन सभी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाल परेड ग्राउंड में हुई जनसेवा मित्रों की पंचायत में किए गए वादे की याद दिलाई। शिवराज सिंह चौहान ने इन सभी जनसेवा मित्रों की सेवा निरंतर जारी रखने की घोषणा की थी जिन्हें बाद में हटा दिया गया। भोपाल में कलियासोत डैम के 2 गेट खुले मध्य प्रदेश में लगातार बारिश के चलते कई नदियां और बांध उफान पर हैं। भोपाल में कलियासोत डैम के दो गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। वहीं श्योपुर में अमराल नदी रौद्र रूप में बह रही है। गुप्तेश्वर मंदिर जलमग्न हो गया है और विजयपुर की सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में पानी भर गया। अमराल और कूनो नदी डेंजर लेवल के करीब पहुंच गई हैं।