Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
22-Oct-2026

विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित मुस्कान प्लाजा में कार से एक आवारा कुत्ते के घायल होने का मामला तूल पकड़ गया है। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच उपजे विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है जिसके बाद पुलिस में मामले की औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन सौंपा गया है। घटना 16 अक्टूबर की है जब भरत सोनी के बेटे की कार से एक आवारा कुत्ते के पैर में चोट लग गई थी। इस छोटी सी घटना को स्थानीय स्तर पर काफी तूल दिया गया और इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने के आरोप भी लगाए गए हैं। आरोप है कि इसी बात से रंजिश रखकर स्थानीय लोगों का एक समूह पीड़ित के घर के बाहर एकत्र हो गया और जमकर हंगामा किया। शिकायत के अनुसार जब पीड़ित पक्ष ने आपत्ति जताई तो घर के बाहर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई। इसके बाद स्थिति तब और बिगड़ गई जब आरोप लगाने वाले लोगों ने मिलकर घर के सदस्यों के साथ मारपीट की। जबलपुर: मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय परिसर में गुरुवार को केंद्रीय जेल जबलपुर की नई कैंटीन का शुभारंभ किया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य हाईकोर्ट आने वाले अधिवक्ताओं न्यायिक कर्मचारियों पक्षकारों और आम नागरिकों को किफायती दरों पर शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण नाश्ता उपलब्ध कराना है। कैंटीन में पोहा जलेबी समोसा और चाय जैसी सामग्रियां मिलने से अब परिसर में आने वाले लोगों को खाने-पीने के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम पड़ेगी।इससे पहले केंद्रीय जेल प्रबंधन द्वारा इंदिरा मार्केट में जेल कैंटीन की पहली शाखा शुरू की गई थी जिसे आम जनता से शानदार प्रतिसाद मिला था। उसी सफलता को देखते हुए अब इसका विस्तार करते हुए हाईकोर्ट परिसर में यह दूसरी नई शाखा खोली गई है जिससे लोगों को काफी सुविधा होगी। जबलपुर: पनागर थाना क्षेत्र के सिहोरा रोड स्थित बाबा हैंडपंप के पास बीड़ी देने से मना करने पर दो युवकों ने एक वेंडर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस गंभीर वारदात में विकास सोनी नामक युवक के पेट में गंभीर चोट आई है जिसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन में वेंडर का काम करने वाला विकास सोनी 20 अक्टूबर को घटना स्थल पर बैठकर बीड़ी पी रहा था। इसी दौरान उसके मोहल्ले का एक विधि विवादित किशोर और सनी पटेल वहां पहुंचे और उससे बीड़ी मांगने लगे। जब विकास ने बीड़ी देने से इनकार किया तो आरोपी आग बबूला हो गए और गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि सनी पटेल ने अचानक चाकू निकालकर विकास के पेट में घोंप दिया। जबलपुर: मझौली थाना क्षेत्र के नरेला विसर्जन कुंड के पास बुधवार देर रात माता की प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक हादसा हो गया। जुलूस में शामिल वाहन के ऊपर गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आने से करंट फैल गया जिससे दो युवकों—23 वर्षीय विकास राजपूत और 19 वर्षीय प्रिंस चौहान की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत जबलपुर मेडिकल कॉलेज पहुँचाया गया जहाँ उनका इलाज जारी है। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पाटन विधायक अजय बिश्नोई मौके पर पहुंचे और गुस्साए ग्रामीणों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों अभिलाष राजपूत व राजेश तिवारी आदि ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले तीन सालों से शांति समिति की बैठकों में लगातार इस हाईटेंशन लाइन को ऊपर करने की मांग उठाई जा रही थी लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जिसके चलते यह जानलेवा हादसा हुआ। इसके अलावा ग्रामीणों ने अस्पताल में डॉक्टर न होने और समय पर एंबुलेंस न मिलने की भी शिकायत की है। जबलपुर सेंट्रल जेल के भीतर बंदियों के बीच आपसी मारपीट की एक बड़ी घटना सामने आई है जहाँ हत्या के मामले में बंद आरोपी शोभित सिंह उर्फ टोल्ला ने धारा 307 के तहत बंद बंदी लकी पटेल पर हमला कर दिया जिससे लकी के मुंह पर गंभीर चोट आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है हालांकि विवाद के सटीक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। इस हाई-प्रोफाइल जेल झड़प के बाद से प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं लेकिन फिलहाल जेल प्रशासन या किसी भी जिम्मेदार अधिकारी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और पुलिस तथा जेल प्रबंधन की विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।