Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
03-Sep-2026

पीडब्ल्यूडी के प्रभारी ईई के तीन ठिकानों पर EOW का छापा एक करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा खेत की मेड़ पर बैठे किसान को जंगली हाथी ने सूंड से उठाकर पटका पिता की हत्या करने वाले कलयुगी बेटे को उम्रकैद 5 हजार रुपए का जुर्माना नगर गौरव दिवस पर निकली स्वच्छता मैराथन युवाओं ने लिया स्वच्छ छिंदवाड़ा का संकल्प ग्रामीण विद्यार्थियों को भी मिल रही बेहतर शिक्षा सुविधाएं : बंटी विवेक साहू लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रभारी कार्यपालन यंत्री केके सिंगारे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) जबलपुर ने गुरुवार अलसुबह छिंदवाड़ा बालाघाट और भोपाल स्थित तीन ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की। डीएसपी मनजीत सिंह के नेतृत्व में सुबह करीब 5.45 बजे शुरू हुई कार्रवाई करीब आठ घंटे चली। जांच के दौरान टीम को नोट गिनने के लिए मशीन और सोने-चांदी की प्रमाणिकता जांचने के लिए विशेष उपकरण मंगाने पड़े। EOW के अनुसार अब तक छिंदवाड़ा स्थित आवास से करीब 10 लाख रुपए नकद दो लग्जरी वाहन एक ट्रैक्टर तीन बाइक आलीशान भवन रोहना खुर्द में फार्महाउस करीब आधा किलो सोना दो किलो चांदी और आठ बैंक खातों की जानकारी सामने आई है। छिंदवाड़ा में मिली संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई गई है। टीम द्वारा बैंक खातों को सीज कराने की कार्रवाई भी की जा रही है। डीएसपी मनजीत सिंह के मुताबिक तीनों स्थानों से मिली संपत्तियों और आय-व्यय का मिलान होने के बाद अंतिम आंकड़ा स्पष्ट होगा जबकि प्रारंभिक जांच में ज्ञात आय से 400 प्रतिशत से अधिक संपत्ति होने की संभावना जताई गई है। तामिया थाना क्षेत्र के ग्राम बीजाढाना में गुरुवार दोपहर खेत में गए 55 वर्षीय किसान चतुरसिंह पिता दशनलाल शीलू पर अचानक जंगली हाथी ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार चतुरसिंह दोपहर करीब 12 बजे बैलों को लेकर खेत गया था। कोहरे के कारण आसपास की दृश्यता कम थी और किसान खेत की मेड़ पर बैठा था। इसी दौरान पीछे से पहुंचे हाथी ने उसे सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया और जंगल की ओर चला गया। हमले में किसान की बाईं जांघ में गंभीर चोट आई है। घायल किसान किसी तरह बस्ती तक पहुंचा जहां ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के कर्मचारी सोनू भलावी मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है दमुआ थाना क्षेत्र के ग्राम चुरनी चौगान में पिता की हत्या के मामले में अपर सत्र न्यायालय जुन्नारदेव ने आरोपी पुत्र राजेश राकेसिया (32) को दोषी ठहराते हुए आजीवन सश्रम कारावास और 5 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामला 8 जून 2025 का है जब मृतक रूपचंद राकेसिया निर्माणाधीन मकान में खून से लथपथ खाट पर मृत मिले थे। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राजेश काम-धंधा नहीं करता था और पिता से पैसे मांगता था। पैसे नहीं देने पर वह पिता से मारपीट करता था। घटना से एक दिन पहले भी मृतक ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने घटना के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की थी। एफएसएल रिपोर्ट वैज्ञानिक साक्ष्यों और विवेचना के आधार पर अभियोजन ने आरोपी का अपराध सिद्ध किया नगर गौरव दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा स्वच्छता मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंदौर के चर्चित बॉडी बिल्डर एवं पुलिस विभाग में पदस्थ मोतीलाल दायमा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। मैराथन में बच्चों विद्यार्थियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान लकी क्विज प्रतियोगिता और जुंबा जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। हर्रई विकासखंड के ग्राम झिरना में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा 5 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से निर्मित हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का सांसद बंटी विवेक साहू ने लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर गांव का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उत्कृष्ट विद्यालय में धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी उत्कृष्ट विद्यालय में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान मटकी फोड़ कार्यक्रम भी हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र साहू ने की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। दो महीने से सचिव विहीन भंदारगोंदी पंचायत ग्रामीण परेशान पांढुर्णा जिला मुख्यालय से महज दो किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत भंदारगोंदी में करीब दो महीने से पंचायत सचिव नहीं होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानांतरण के बाद पूर्व सचिव को 1 जुलाई को कार्यमुक्त कर दिया गया लेकिन पंचायत में अब तक न तो स्थायी सचिव की नियुक्ति हुई और न ही किसी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया। सरपंच सुरेंद्र वाडीवा के अनुसार जनपद पंचायत के प्रभारी सीईओ समन्वयक एवं पीसीओ से कई बार सचिव उपलब्ध कराने का आग्रह किया जा चुका है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। सचिव के हस्ताक्षर व सील से जुड़े कार्य विद्यार्थियों के दस्तावेज सहित पंचायत के अन्य जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं