Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
03-Sep-2026

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। रामनगर के प्रसिद्ध गिरिजा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। कोसी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण बाढ़ का पानी मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर बंद करने का फैसला लिया। मुख्य पुजारी मनोज पांडे के अनुसार मंगलवार से जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई और बुधवार शाम स्थिति गंभीर हो गई। मौसम साफ होने और जलस्तर सामान्य होने के बाद ही मंदिर दोबारा खोला जाएगा। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कैंची धाम के पास शिप्रा नदी उफान पर है जिससे भविष्य में नुकसान की आशंका बनी हुई है। पहाड़ों से पत्थर गिरने और भूस्खलन के कारण 47 मार्ग बंद हैं जिनमें 3 राज्य मार्ग 2 प्रमुख मार्ग 1 जिला मार्ग और 41 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। प्रशासन ने जेसीबी और कर्मचारियों को मार्ग खोलने में लगाया है। सुरक्षा के मद्देनजर लोगों से नदी-नालों से दूर रहने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की गई है। भारी बारिश के चलते स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कारों के साथ नई तकनीक और बदलते ज्ञान से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने मान्यता प्राप्त संस्थानों से शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करने का आह्वान किया। समारोह में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी सहित विभागीय अधिकारी और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। उत्तराखंड के जसपुर में देर रात सड़क हादसे में 25 वर्षीय होमगार्ड दीक्षित चौहान की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि दीक्षित करीब रात 1 बजे बोलेरो कार से जसपुर से अपने घर जा रहे थे। सूत मिल पुलिस चौकी के पास सड़क पर बैठे सांड से उनकी कार टकरा गई। हादसे में दीक्षित और सांड दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। घटना से परिवार और पुलिस विभाग में शोक की लहर है। अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। हल्द्वानी में शुद्धिकरण प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने कहा कि एक तरफ राज्यसभा में बीजेपी के बड़े नेता जेपी नड्डा ने इस कृत्य को दुखद बताया और कार्रवाई की बात कही वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री इस कृत्य को सही ठहरा रहे हैं और लगातार इसी तरह के बयान दे रहे हैं। प्रतिमा सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में इस समय अजीब सा माहौल बन गया है। जो दलित पीड़ित और शोषित वर्ग की आवाज उठा रहा है उसी पर कार्रवाई की जा रही है उसी पर मुकदमा कराया जा रहा है जो ठीक नहीं है। उत्तराखंड के वीर सैनिकों की शौर्यगाथा और बलिदान को समर्पित सैन्यधाम के उद्घाटन का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि सैन्यधाम का उद्घाटन इसी महीने के अंत या अगले महीने की शुरुआत में किया जा सकता है। गणेश जोशी के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में हैं। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से जैसे ही हरी झंडी मिलेगी ओर उद्धघाटन के लिए केन्द्र से कौन आएंगे उसके बाद सैन्यधाम को जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। सैन्यधाम को उत्तराखंड के वीर सैनिकों के सम्मान और उनकी वीरगाथाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।